Tarot Rashifal 01 August 2025 Pisces (Meen): मीन राशि वालों को नहीं मिलेगा पैसा, बढ़ सकता है तनाव – आज तक

Feedback
मीन (Pisces):-
Cards:- Five of swords
पैसों से जुड़ी की बड़ी जालसाजी में फसाने की कोशिश नाकाम होने से थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं. आपकी एक बड़ी लापरवाही के चलते इस धोखे में आ गए थे. ऐन वक्त पर सामने वाले की मंशा आप समझ गए और अपने कदम पीछे हटा लिए. इस घटना ने आपको काफी डरा दिया हैं. इस समय खुद को शांत और संयमित रखने का प्रयास कर सकते हैं. अपने प्रिय के बारे में जानकारी जरूर रखें. हो सकता हैं, कि जिस तरह वो आपके सामने खुद को प्रदर्शित करता हैं. ये सब बस आपकी आंखों का धोखा है. असलियत इस बात से बहुत अलग हैं. इसलिए कभी भी किसी पर पूरी तरह निर्भर न रहें. चाहे वो रिश्ते हो या कार्य. जीवनसाथी की मानसिक स्थिति आपको भ्रमित कर सकती हैं. सामने वाला खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर रहा हैं. उल्टा आप पर अपना गुस्सा और चिढ़ निकलकर आपको दुःखी कर सकता हैं. इस स्थिति में अपनी वाणी को संयमित रखें.
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा ठंडा खानपान के कारण आपके गले में काफी तकलीफ हो रही हैं. जिसके चलते चिकित्सक अभी आपको ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दे सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: किसी निवेश में लगाया पूरा धन वापस नहीं मिला हैं. जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं.
रिश्ते: मित्र के घर नन्हें मेहमान के आगमन से सभी मित्र काफी खुश हैं. सभी मित्रों मिलकर एक छोटे से जश्न की तैयारी कर सकते हैं.

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News