Feedback
मीन (Pisces):- Cards:- Nine of swords
आगे बढ़ने के प्रयास में गलत राह की तरफ आकर्षित ना हो जाएं. इस बात का ख्याल रखना चाहिए. जरा सी समस्या को सुलझाने की जगह उसको काफी बढ़ा लिया है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से हुई अनबन के चलते मन काफी हताश है. जिसका असर आपके कार्य पर पड़ सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ अपनी समस्या को सुलझाने का प्रयत्न कर सकते है. किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद से अपने विचारों की नकारात्मकता को खत्म करने का प्रयास कर सकते है. अपने व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाइए. धीरे-धीरे ही सही पर सभी कार्यों पूरे अवश्य होंगे. अपने विचारों में सकारात्मकता और शुद्धता को लाइए. समस्या का समय रहते समाधान कर लेना उसकी गंभीरता को बढ़ने नहीं देता है. अपने किसी भी निजी फैसलों में दूसरों को अपनी मर्जी ना चलाने दे.
स्वास्थ्य : अत्यधिक सोच के कारण मानसिक तनाव और अवसाद बढ़ सकता है. मन की शांति के लिए ध्यान साधना करना चाहिए. उचित खानपान, नियमित व्यायाम और नियमित दिनचर्या शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है. कार्य क्षेत्र में हुई वेतन वृद्धि आर्थिक लाभ पहुंचा सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी कीमती सामान के चोरी होने की संभावना है. सतर्क रहें.
रिश्ते : रिश्ते में चल रहे स्वार्थ की वजह से अपने प्रिय से दूरी बना सकते है. परिजनों का विवाह के लिए बढ़ता दबाव चिंतित कर रहा है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू