Taskin Ahmed Contract: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया है. दरअसल, अब तस्कीन अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-ए का हिस्सा हो गए हैं. बीसीबी ने अपने क्रिकेटरों का नया कॉन्ट्रेक्ट जारी किया है. इस नए कॉन्ट्रेक्ट में तस्कीन अहमद को प्रमोशन मिला है. इससे पहले पिछले दिनों 3 मार्च को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी. उस मीटिंग में तस्कीन अहमद को कैटेगरी-ए में शामिल करने पर प्रस्ताव रखा गया था. बहरहाल, अब इस फैसले पर मुहर लग गई है. तस्कीन अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-ए का हिस्सा होंगे.
अपडेट जारी है…
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.