UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में अपनी बात रख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ की सफलता के बारे में अपनी बात रखी साथ ही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये लोग औरंगजेब को अपना नायक मानते हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने विधानसभा में विपक्ष पर गरजते हुए कहा था कि प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी करने वाले अंसल को हम पाताल लोक से भी खोज लाएंगे। अंसल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि ये सपा का ही नमूना है। योगी की सख्ती के बात रियल एस्टेट कंपनी अंसल और उसके प्रमोटर्स प्रणव अंसल पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रदेश के 41 पीसीएस अफसरों का तबादला हुआ है। ट्रांसफर हुए अधिकारियों में से ज्यादातर एसडीएम हैं। जैसे अभी तक देवरिया में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मेरठ के अपर नगर आयुक्त रहीं ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज के समय में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। समाजवादी पार्टी कार्यकाल में अगर किसी प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर होते थे तो सिर्फ एक रुपया जारी होता था। हमारी सरकार के पहले साल में हमें आपके पापों का भुगतान करने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुटखा थूकने की घटना के एक दिन बाद, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “विधानसभा परिसर में पान-मसाला और गुटखा खाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति विधानसभा परिसर में पान-मसाला और गुटखा खाता है, तो उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किए गए सपा विधायक अबु आजमी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विट किया है, ‘निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।’
विधान परिषद ने बोलेत हुए सीएम योगी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के लोग औरंगजेब को अपना नायक मानते हैं। पार्टी का अपने विधायकों पर कोई नियत्रंण नहीं है।
विधान परिषद में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। दुनिया भर की मीडिया ने महाकुंभ के आयोजन को सराहा है।
उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी एमएलसी मोहित बेनीवाल की मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “भाजपा का यही काम है, वे नाम बदलते रहते हैं, कोई और काम नहीं करते। वे आपका और मेरा नाम भी बदल सकते हैं।”
विधान परिषद में सीएम योगी आदित्यनाथ बोल रहे हैं।
यूपी भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा, “लंबे समय से बाबर जैसे मुगल शासकों ने हमारे देश में मंदिरों को नष्ट किया और स्थानों का नाम बदला। मुजफ्फरनगर गन्ने का खेत है, उस स्थान को लक्ष्मी नगर के नाम से जाना जाना चाहिए। मैंने यह मांग विधान परिषद में उठाई है और यह मुजफ्फरनगर के लोगों की भी मांग है।”
मायावती ने बीएसपी के नेशनल कोआर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को सौंपी है।
बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आकाश आनंद के पिता आनन्द कुमार ने नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया है। हालांकि वो पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
सीएम योगी ने 41 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। ट्रांसफर हुए अधिकारियों में से ज्यादातर एसडीएम हैं।