Tata Sierra को मिला Dark Edition, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत – Jagran

वाहन निर्माता टाटा की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली Tata Sierra के Dark एडिशन को लॉन्‍च कर …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Tata Sierra के Dark एडिशन को औपचा‍रिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नए एडिशन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसको उपलब्‍ध करवाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
टाटा की ओर से सिएरा एसयूवी के डार्क एडिशन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एडिशन में कई खासियतों को ऑफर किया गया है।
टाटा सिएरा के डार्क एडिशन को सिर्फ लेजेंड सीरीज में ही उपलब्‍ध करवाया गया है। जिसमें फ्रिसियन ब्‍लैक नाम के नए रंग के साथ ऑफर किया गया है। इसी रंग में एसयूवी पर क्रोम और बैजिंग को भी दिया गया है। इंटीरियर में भी इसी रंग का उपयोग किया गया है। साथ ही इसमें बैंगनी रंग के एलीमेंट्स को भी दिया गया है।
इस एडिशन में निर्माता की ओर से ट्रिपल स्‍क्रीन, 540 डिग्री कैमरा, बॉस मोड, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, ADAS, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया गया है।
निर्माता की ओर से इस एडिशन में इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें सामान्‍य सिएरा की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता के तीन इंजन का विकल्‍प दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है।
टाटा की ओर से सिएरा के डार्क एडिशन को 13.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Tata Sierra EV Vs MG Windsor EV: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News