गार्डनर-वॉल के रिश्ते पर मचा बवाल… ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, कहा-टीम में नहीं बदलेगा कुछ – AajTak

Feedback
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने टीम की खिलाड़ियों एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉल के रिश्ते को लेकर पहली बार अपनी बात रखी है. दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मोलिनक्स ने साफ किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ध्यान क्रिकेट और मजबूत टीम माहौल बनाए रखने पर है.
गार्डनर-वॉल को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्या कहा?
सोफी मोलिनक्स के मुताबिक, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉल दोनों अनुभवी और शानदार खिलाड़ी हैं. वह मानती हैं कि दोनों खिलाड़ियों में मैदान पर मिलने वाले ध्यान को संभालने और अपने खेल पर फोकस बनाए रखने की क्षमता है. बता दें कि एश्ले गार्डनर पहले मोनिका राइट के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन दोनों के बीच अलगाव हो गया था. राइट ने दावा किया था कि एश्ले गार्डनर का जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके कारण यह रिश्ता टूटा.
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
सोफी मोलिनक्स ने कहा कि टीम बाकी खिलाड़ियों की तरह ही एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉल का भी समर्थन करेगी. उनका मानना है कि टीम के लिए सबसे जरूरी चीज खिलाड़ियों का प्रदर्शन, मजबूत टीम संस्कृति और सकारात्मक माहौल बनाए रखना है.
मोलिनक्स ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे लगता है कि वे प्रदर्शन करने में सक्षम होंगी. वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम में कोई बदलाव नहीं होगा. हम उनका भी उसी तरह साथ देंगे जैसे एक-दूसरे का देते हैं. हमारे लिए प्रदर्शन, मजबूत संस्कृति और अच्छा माहौल सबसे महत्वपूर्ण है.’
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से छोटी इस 13 साल की लड़की ने मचाया गदर, एशियन गेम्स में हुआ गजब का करिश्मा!
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की अगली चुनौती
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब अपने घरेलू सीजन की तैयारी कर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
अब ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज के तीनों मुकाबले ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 9 अक्टूबर
दूसरा वनडे: 11 अक्टूबर
तीसरा वनडे: 14 अक्टूबर
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News