—विज्ञापन—
महाराष्ट्र के बहुचर्चित नासिक धर्मांतरण मामले में फंसी कंपनी ने बड़ा फैसला किया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी ने अपनी नासिक यूनिट के सभी 150 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दे दिए हैं। कंपनी की ओर से आदेश जारी किया गया है कि सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे। अब से कोई भी ऑफिशियल ऑपरेशन ऑफिस बिल्डिंग प्रीमिसिस से नहीं होगा। कंपनी ने इस आदेश का सख्ती से पालन करने और कराने का निर्देश ऑफिस मैनेजमेंट और HR को दिया है।
क्या TCS नासिक में टीम लीड्स ने चलाया धार्मिक धर्मांतरण का रैकेट, महिलाओं को कैसे बनाया शिकार?
बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की BPO ब्रांच के कर्मचारियों और HR अधिकारी पर आरोप लगाते हुए मार्च 2026 में पुलिस शिकायत दी गई। शिकायत में बताया गया कि कंपनी के मुस्लिम समुदाय के कर्मचारी और HR अधिकारी धर्मांतरण का दबाव डालते हैं। इन लोगों ने मिलकर हिंदू समुदाय की महिला और पुरुष कर्मचारियों को इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया। उन्हें धमकियां देते हुए नमाज पढ़ने, गोमांस खाने और हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए भी बाध्य किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि दबाव डालकर और धमकियां देते हुए महिला कर्मचारियों का यौन शोषण भी किया गया। पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। एक शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें दी। नौकरी का लालच देकर, निजी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और इस्लाम कबूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। सजा और इंसाफ की गुहार लगाई गई।
पुलिस ने जांच की तो कंपनी की HR एग्जीक्यूटिव निदा खान धर्मांतरण मामले की मास्टरमाइंड निकली। उस पर कर्मियों की शिकायतों को इग्नोर करने और आरोपियों का साथ देने के आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया। वहीं मामले में अब तक 9 FIR दर्ज हुई हैं। पुलिस कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (HR) और टीम लीडर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
MNC में गंदा खेल! नाशिक में 4 साल में 8 महिलाओं के साथ यौन शोषण, 6 अरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, धर्मांतरण मामले में मलेशिया कनेक्शन मिला है। विदेशी फंडिंग होने का शक भी पुलिस को है। व्हाट्सऐप चैट और बैंक रिकॉर्ड में इमरान नामक शख्स का लिंक भी खुलकर सामने आया है। पीड़ितों ने शिकायतों में बताया है कि एक युवक वीडियो कॉल करके उनसे बात करता था और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in