Team India: लक्ष्मण के दोस्त की होगी टीम इंडिया में एंट्री? बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ में – ABP न्यूज़

Indian Cricket Team Coaching Staff: पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया. वहीं, न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. इसके बाद से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. बहरहाल ऐसा माना जा रहा है कि गौतम गंभीर की जगह तो सुरक्षित है, लेकिन भारतीय कोचिंग स्टाफ में जल्द नए चेहरे की एंट्री होने वाली है. इस समय गौतम गंभीर हेड कोच की भूमिका अदा कर रहे हैं. जबकि अभिषेक नायर और रेयान टेन डेशकाटे अस्सिटेंट कोच हैं.
इससे पहले सितांशू कोटक और वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ एक काम कर चुके हैं. जब भारतीय टीम के आयरलैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच थे, उस समय सितांशू कोटक अस्सिटेंट कोच की भूमिका में थे.
टीम इंडिया को क्यों है सितांशू कोटक की जरूरत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ से खुश नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय कोचिंग स्टाफ में जल्द सितांशू कोटक की एंट्री हो सकती है. सितांशू कोटक को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारत के नए बैटिंग कोच के लिए सितांशू कोटक के नाम पर गहन चर्चा हुई. अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो चैंपियंस ट्रॉफी से सितांशू कोटक भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है.
सितांशू कोटक के नाम पर जल्द लग सकती है मुहर
ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द सितांशू कोटक से संबंधित अधिकारिक ऐलान कर सकती है. दरअसल भारतीय बल्लेबाज लगातार संघर्ष कर रहे हैं. खासकर, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद से… इस फेहरिस्त में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. लिहाजा, इन बल्लेबाजों की तकनीक और खामियों पर काम के लिए सितांशू कोटक को जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि सिंताशू कोटक के नाम का औपचारिक ऐलान कब होता है? बताते चलें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होंगे.
ये भी पढ़ें-
WPL 2025: टूर्नामेंट से पहले RCB ने किया टीम में बड़ा बदलाव, जानें किसको दी एंट्री

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News