Tom Skerritt Death News: हॉलीवुड के इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता टॉम स्केरिट का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लगभग छह दशकों तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले टॉम ने कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शो में यादगार किरदार निभाए। उनके परिवार के अनुसार, बुधवार को प्राकृतिक कारणों से उन्होंने अंतिम सांस ली।
डेट्रॉइट में जन्मे टॉम स्केरिट ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2020 के दशक तक लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने साइंस-फिक्शन, वॉर कॉमेडी और ड्रामा जैसी हर शैली में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीवी सीरीज ‘पिकेट फेंसेस’ (Picket Fences) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार भी मिला था।
फिल्मों के साथ टेलीविजन पर भी स्केरिट का सफर सफल रहा। 1992 से 1996 तक प्रसारित सीरीज ‘पिकेट फेंसेस’ में उन्होंने एक छोटे शहर के शेरिफ की भूमिका निभाई। इसी सीरीज के लिए 1993 में उन्हें ड्रामा सीरीज के सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का एमी अवॉर्ड मिला।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।