ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट(फोटो- सोशल मीडिया)
23 Dec 2024 07:54 AM (IST)
दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
Hindi Breaking News Live Updates: दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना राजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसमें सभी महिलाएं, जो दिल्ली की वोटर हैं रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। इस योजना के तहत चुनाव से पहेल 1000 रुपये व चुनाव के बाद 2100 रुपये देने का दिल्ली की आप सरकार का वादा है। वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों का फ्री में इलाज करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने संजीवनी योजना की शुरुआत की है।
23 Dec 2024 07:47 AM (IST)
हरियाणा के इन जिलों में बारिश के आसार
Hindi Breaking News Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और NCR के कई स्थानों, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Hindi Breaking News Live Updates: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में आज सुबह -सुबह बूंदाबांदी से शुरू हुई, जिसके चलते तापमान में तेजी से लुढ़का है। ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिस से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है।