Top Hindi News Today Live: 'भाजपा-RSS से कांग्रेस बचा रही संविधान', MP के इंदौर में गरजे राहुल गांधी – Navbharat Live

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Jan 2025 08:53 PM (IST)

27 Jan 2025 08:53 PM (IST)

महाकुंभ में बेकाबू हुई भीड़, प्लाटून पुल बंद करने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन…SDM की गाड़ी में तोड़ फोड़

महाकुंभ में सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ है। इसलिए पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों की पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने SDM सदर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इससे पहले हजारों श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके।
27 Jan 2025 06:59 PM (IST)

27 Jan 2025 06:59 PM (IST)

अमेरिकी सिंगर व कोल्डप्ले के प्रमुख क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे

फेमस अमेरिकी सिंगर व कोल्डप्ले के प्रमुख क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे हैं। इन दिनों वह भारत में कन्सर्ट कर रहे हैं। बीते दिनों उनका कन्सर्ट अहमदाबाद में हुआ था।
 
27 Jan 2025 04:59 PM (IST)

27 Jan 2025 04:59 PM (IST)

भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर हरियाणा सरकार पर इल्जामों का बम फोड़ा है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर यमुना को प्रदूषित करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इससे पहले बाढ़ और दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाली ने हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
27 Jan 2025 04:57 PM (IST)

27 Jan 2025 04:23 PM (IST)

वक्फ संशोधन विधेयक को JPC की मंजूरी, सत्ता के 14 संशोधन पारित…विपक्ष के खारिज

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने विपक्षी दलों की कड़ी आपत्तियों के बावजूद वक्फ संशोधन विधेयक में 14 संशोधनों को मंजूरी दे दी है। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि संशोधनों को बहुमत के आधार पर स्वीकार किया गया, जिसमें 16 सदस्यों ने बदलावों का समर्थन किया और 10 ने उनका विरोध किया। गौरतलब है कि इस बिल पर सत्ता पक्ष के सभी 14 संशोधन पारित हुए हैं, वहीं विपक्ष के संशोधन खारिज हो गए हैं।
27 Jan 2025 03:46 PM (IST)

27 Jan 2025 03:46 PM (IST)

‘गंगा में डुबकी लगाने से नहीं दूर होगी गरीबी’, खड़गे बोले- भाजपा नेताओं में महाकुंभ जाने की होड़

इंदौर के महु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि महाकुंभ में नहाने की होड़ लगी है। गंगा में स्नान करने से गरीबी नहीं दूर होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे।
27 Jan 2025 02:54 PM (IST)

27 Jan 2025 02:54 PM (IST)

उत्तराखंड में आज से लागू हुआ UCC, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

उत्तराखंड में आज से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो गया। सीएम धामी ने आज यूसीसी पोर्टल लॉन्च कर दिया. इसी के साथ उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन गया।
नई दिल्लीः कांग्रेस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों मे जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज मध्य प्रदेश के इंदौर में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने में जुटी है, RSS और BJP संविधान के खिलाफ हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News