Indian Railways: भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन मानी जाती है. हर दिन 13 हजार से ज्यादा ट्रेनें लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां से आप कुछ ही मिनटों में पैदल दूसरे देश पहुंच सकते हैं? आपको यह बात जानकर हैरानी जरूर हुई होगी.
सीमा पर बना खास रेलवे स्टेशन
हम बात कर रहे हैं Jogbani Railway Station की, जो बिहार के अररिया जिले में स्थित है. यह स्टेशन इंडिया और नेपाल की सीमा के बेहद पास है, इसलिए इसका खास महत्व है. इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे नेपाल के बिराटनगर शहर से जुड़ा हुआ है. यहां से लोग आसानी से पैदल ही सीमा कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में दूसरे देश पहुंच जाते हैं. इसी कारण के चलते यह जगह दोनों देशों के बीच आवाजाही और व्यापार का एक अहम केंद्र बन चुकी है.
यात्रियों और व्यापार के लिए जरूरी स्टेशन
अगर हम रेलवे कनेक्टिविटी की बात करें तो जोगबानी ब्रॉड गेज लाइन से जुड़ा हुआ है और यहां से पटना, कटिहार और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं. इसी कारण यह स्टेशन यात्रियों और व्यापारियों दोनों के लिए काफी जरूरी बन जाता है. अगर बात करें सुविधाओं की तो यहां यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया, पेयजल, वॉशरूम और प्लेटफॉर्म शेड जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं.
समय-समय पर इस स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए काम भी किया गया है, ताकि यात्रियों को अच्छा अनुभव मिल सके. जोगबानी रेलवे स्टेशन केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच एक अहर कनेक्शन है, जहां से कुछ कदम चलकर ही आप एक देश से दूसरे देश में पहुंच सकते हैं.
यह भी पढ़ें –
पोस्ट ऑफिस या बैंक FD, कहां आपका पैसा सबसे ज्यादा रहेगा सेफ? कौन लेगा गारंटी?
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.