Triple H ने किया WWE Backlash 2026 का बेड़ागर्क! ये 5 बड़ी गलतियां कर फैंस का तोड़ा दिल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Backlash 2026 Big Mistakes: WWE Backlash 2026 का समापन हो गया है. शो में कुल पांच मुकाबले हुए. शुरुआत में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. सभी मैचों में तगड़ा एक्शन देखने को मिला.  इसके बावजूद इवेंट में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने Backlash 2026 में कीं.
Backlash 2026 में फैंस को बहुत चीजों की उम्मीदें थीं. सोचा था कि किसी बड़े स्टार की वापसी होगी. कोई हैरान करने वाला पल भी देखने को मिला. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने एक साधारण शो दर्शकों को दिया. ये उनके द्वारा की गई बहुत बड़ी गलती थी. फैंस को तोहफे मिलते तो मजा आता.
Backlash 2026 में जॉन सीना ने आकर साधारण ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. उनकी घोषणा को पहले खूब हाइप किया गया था. फैंस को लगा था कि वो कोई ब्लॉकबस्टर चीज करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने सीना की अच्छी बुकिंग नहीं की.
Backlash 2026 में डैनहाउजेन के मिस्ट्री पार्टनर को भी खूब हाइप किया गया था. लगा था कि कोई बड़ा स्टार वापसी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने मिनी डैनहाउजेन को वहां पर खड़ा कर दिया. कुछ देर तक तो बहुत लोगों को चीजें समझ ही नहीं आई होंगी. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी गलती रही.
रोमन रेंस ने जेकब फाटू के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. पूरे मुकाबले में रेंस काफी कमजोर दिखे. फाटू का दबदबा रहा. वहीं मैच के बाद भी फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. कहीं ना कहीं बतौर चैंपियन रेंस को ट्रिपल एच ने मुकाबले में कमजोर नहीं दिखाना चाहिए था.
सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. दोनों ने खतरनाक एक्शन दिखाया. इस मैच में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने भी दखलअंदाजी की. इनकी वजह से ही रॉलिंस को ध्यान भटका. कहीं ना कहीं ये चीज नहीं होनी चाहिए थे. दोनों का क्लीन तरीके से बुक करना चाहिए था. ट्रिपल एच की ये बड़ी गलती रही.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News