रियान पराग का फूटा गुस्सा! बोले- क्रिकेट छोड़ निजी बातें करने लगे हैं कमेंटेटर्स – AajTak

Feedback
रियान पराग ने IPL 2026 के दौरान हो रही आलोचनाओं और निजी टिप्पणियों पर खुलकर नाराजगी जताई है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग ने टीवी कमेंटेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स से अपील की कि वे खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को निशाना बनाने की बजाय सिर्फ क्रिकेट पर बात करें.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की 7 विकेट की जीत के बाद पराग ने जयपुर में कहा कि इस सीजन क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की चीजों पर चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हर मैच से पहले कई दिनों तक तैयारी करते हैं, लेकिन खराब दिन किसी का भी आ सकता है.
पराग ने कहा, ‘पूरा देश क्रिकेट से प्यार करता है और हम खिलाड़ी भी हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं. लेकिन अगर कोई टीम 75-80 रन पर ऑलआउट हो जाए तो तुरंत कहा जाता है कि इन्हें खेलना नहीं आता या इनकी मानसिकता खराब है. लोग यह नहीं देखते कि उस मैच से पहले 3-4 दिन तक 200-250 रन बनाने की तैयारी की जाती है.’
‘… हम भी इंसान हैं’
24 साल के पराग ने कहा कि खिलाड़ियों से भी गलतियां होती हैं और उन्हें थोड़ा सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने खास तौर पर कमेंटेटर्स को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी बातें लाखों लोगों तक पहुंचती हैं, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी से बोलना चाहिए.
पराग ने कहा,’हम भी इंसान हैं और हमसे भी गलतियां होती हैं. कमेंटेटर्स की आवाज लोगों तक पहुंचती है, इसलिए मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि क्रिकेट से प्यार करें और सिर्फ क्रिकेट की बात करें.. देश के सबसे बड़े खेल को थोड़ा सम्मान मिलना चाहिए.’
इस सीजन ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े जाने के बाद पराग लगातार चर्चा में रहे थे. माना जा रहा है कि उनका यह बयान उसी विवाद और लगातार हो रही निजी आलोचनाओं के जवाब में आया है.
‘कीबोर्ड वॉरियर्स से फर्क नहीं पड़ता’
पराग ने कहा कि पिछले चार साल में उन्होंने एक बात समझ ली है कि चाहे वे कुछ भी कर लें, बातें होती रहेंगी. हालांकि अब उन्होंने बाहरी शोर को नजरअंदाज करना सीख लिया है.
उन्होंने कहा,’मैं समझ चुका हूं कि चाहे मैं कुछ भी करूं, लोग बातें करेंगे. लेकिन अब मैंने यह भी समझ लिया है कि इन बातों का असर मेरे खेल, फॉर्म या मानसिकता पर नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि कीबोर्ड वॉरियर्स बाहर के लोग हैं.’
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News