TV पर वैम्प बनकर छाईं ये हसीनाएं, मिलीं गालियां, लेकिन कायम है जलवा – AajTak

Feedback
छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए टेलीविजन सीरियल्स ही उनकी दुनिया बन जाते हैं. वो अपनी फेवरेट शो की बहू को रोते हुए नहीं देख सकते हैं. इसलिए शो की खलनायिका को खरी-खोटी भी सुनने को मिलती हैं.
आइए टीवी की टॉप वैम्प्स से मिलते हैं.
Photo: Social Media
‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमालिका का रोल निभाकर उर्वशी ढोलकिया घर-घर मशहूर हो गईं. बेशक उन्हें उनके रोल के लिए कोसा गया, लेकिन शो से वो स्टार बनकर बाहर निकलीं. 
Photo: Instagram @urvashidholakia
‘साथ निभाना साथिया’ में तेज और चालाक राशी बेन को भला कौन भूल सकता है. शो में राशी का रोल रुचा हसब्निस ने निभाया था. लोग आज तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं. 
Photo: Social Media
अश्विनी कलसेकर ने टेलीविजन पर अधिकतर शोज में विलेन का रोल अदा किया है. ‘जोधा अकबर’ में महामंगा की भूमिका में उन्होंने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था.
Photo: Social Media
‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमालिका का रोल हिना खान ने निभाया था. कोमालिका का रोल निभाकर हिना ने साबित कर दिया कि वो किसी भी कैरेक्टर में ढल सकती हैं.
Photo: Social Media
लीना जुमानी ‘कुमकुम भाग्य’ में निगेटिव रोल करके फेमस हुई थीं. शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया. 
Photo: Instagram @leena_real
इन दिनों बरखा बिष्ट ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोइना के रोल में नजर आ रही हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से बरखा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं.
Photo: Social Media 
अनीता हसनंदानी ने ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन के कैरेक्टर में दर्शकों को इंप्रेस किया. भले ही लोगों के दिलों में उनकी निगेटिव छवि बनी, लेकिन इसने उन्हें शोहरत-दौलत दोनों दिलाई. 
Photo: Social Media 
निगेटिव किरदारों के लिए इन सभी एक्ट्रेसेस को काफी ट्रोल किया गया. लेकिन ये बिना जजमेंट की परवाह किए अपना काम करती गईं और कामयाबी की ऊंचाईयों को छूती गईं. 
 
Photo: Instagram @panjabikamya
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News