UAE में हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई बस, भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत; 14 जख्मी – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए भारतीय नागरिकों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. (Image – AI)
संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय नागरिकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय मिशन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है.
यूएई के गृह मंत्रालय और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भयावह दुर्घटना मंगलवार को रास अल खैमाह की अल वतन रोड पर हुई. यात्रियों से भरी एक बस, जिसमें कुल 41 लोग सवार थे, हाईवे पर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. शुरुआत में गृह मंत्रालय ने 11 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों के दम तोड़ने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया. हादसे के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और सभी 14 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इस दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए भारतीय नागरिकों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखास, ‘रास अल खैमाह में हुए दुखद सड़क हादसे से बेहद आहत हैं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई.’ दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 24 00घंटे का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 800-46342 जारी किया है.
इससे महज 11 दिन पहले, 13 नवंबर की तड़के यूएई के फुजैराह में 23 वाहनों की आपसी भिड़ंत में चार भारतीय नागरिकों सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 30 लोग घायल हुए थे, जिनमें सात भारतीय भी शामिल थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News