UBT MPs Rebellion Live: 'अब नहीं छोड़ेंगे, अगर किसी ने दगा दिया तो', बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी – AajTak

Feedback
अभी मैं मानता हूं कि सभी सांसद साथ हैं, बोले संजय राउत
दिल्ली में संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
Crisis in Shiv Sena UBT: दिल्ली पहुंचे राजाभाऊ, संजय राउत ने बुलाया अपने आवास
दिल्ली पहुंचे राजाभाऊ वाजे, बोले- उद्धव के साथ हूं और उन्हीं के साथ रहूंगा
संजय राउत के आवास पहुंचे अरविंद सावंत-अनिल देसाई, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
पहले 15 करोड़ वाला वार, और अब नंबर गेम पर सवाल..क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दिया गेम
‘उद्धव को पता होना चाहिए उनके MP-MLA उन्हें क्यों छोड़ रहे हैं’, बोले BJP नेता चंद्रशेखर
दिल्ली में नहीं हैं श्रीकांत शिंदे
‘ये ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन प्रगति’, बोलीं- शाइना एनसी
Sena UBT split: श्रीकांत के आवास पर नहीं हुई कोई बैठक
यूबीटी ने गुरुवार को बुलाई संसदीय दल की बैठक
‘मेरा शिंदे गुट से कोई लेना-देना नहीं’, बोले- संजय पाटिल
Shiv Sena crisis news: ‘उनके पास नहीं है 2/3 नंबर, हमने स्पीकर को लिखा है पत्र’, बोले- संजय राउत
Crisis in Shiv Sena UBT: ‘मैं कहीं नहीं जा रहा’, बोले उद्धव ठाकरे के सांसद राजाभाऊ
महाराष्ट्र में आज ही हो जाएगा सारा खेला, पहले शिंदे के साथ बैठक, फिर स्पीकर से मुलाकात करेंगे उद्धव गुट के बागी
दिल्ली लौटे लोकसभा अध्यक्ष
संजय राउत के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली: श्रीकांत शिंदे के आवास पर सुबह 8:30 बजे UBT बागी सांसदों की बैठक
‘महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा, 15-15 करोड़ एडवांस दिए…’, संजय राउत का दावा
UBT MPs Rebellion Live: उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद नई दिल्ली पहुंच गए हैं. इसी बीच टूट की खबरें गलत होती नजर आ रही है, क्योंकि दो यूबीटी सांसदों- राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल ने शिंदे गुट के साथ जाने की अटकलों से इनकार कर दिया है. उनके बयान के बाद महाराष्ट्र में यूबीटी बागियों का पूरा गेम पलटता हुआ नजर आ रही है. हालांकि, सूत्रों ने ये भी दावा किया कि यूबीटी के बागी सांसद कुछ देर में लोकसभा स्पीकर के आवास पर मुलाकात कर सकते हैं.
लोकसभा में यूबीटी बागी सांसदों को दलबदल के लिए 7 सांसदों का समर्थन चाहिए, क्योंकि लोकसभा में यूबीटी के सांसदों की संख्या 9 हैं. इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपातकालीन बैठक में नौ में से केवल चार सांसद ही पहुंचे थे, जिसने पार्टी में बड़ी टूट की खबरों को हवा दे दी थी.
इसी बीच जानकारी आ रही है कि श्रीकांत शिंदे अभी स्पीकर से नहीं मिल रहे हैं. सबसे पहले बागी गुट को स्पीकर को पत्र सौंपना होगा. इसके बाद मुलाकात हो सकती है. बताया जा रहा है कि शिंदे के आवास पर भी सुबह कोई बैठक नहीं हुई है.
महाराष्ट्र में जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें…
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस स्पष्ट करते हुए बताया कि मैं अभी मानता हूं कि हमारे सभी सांसद साथ हैं. उन्होंने कहा कि हमने सांसदों से बात की है. उन्होंने साईं बाबा, मां भवानी और अपनी मां की शपथ (कसम) ली है. इसके बाद भी अगर कोई दंगा देता है तो उसको छोड़ेंगे नहीं.
राउत ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन्हें जाना है, वो इस्तीफा देकर जा सकते हैं. 
यूबीटी में बगावत की अटकलों के बीच दिल्ली में संजय राउत के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर है. मीडिया के जरिए मैं ये कहना चाहता हूं कि 
हमारे साथ यहां UBT के लोकसभा नेता अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक के सांसद राजाभाऊ मौजूद हैं.
उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी के कुछ सांसद मुंबई में थे तो कुछ दिल्ली में हैं. धनुष-बाण का निशान शिवसेना का था, उद्धव ठाकरे का था. हम उस निशान के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे.
Crisis in Shiv Sena UBT: यूबीटी में टूटी की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे सांसद राजाभाऊ वाजे को संजय राउत के आवास पर बुलाया गया है. वह कुछ देर में वह पहुंचकर संजय राउत मुलाकात करेंगे.
यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे नासिक से दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं और उन्हीं के साथ ही रहूंगा. मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है. मुझे कोई कॉल नहीं आया है और न ही शिंदे जी ने मुझसे कोई संपर्क किया है. मैं नाराज़ नहीं हूं और उनके (शिवसेना-UBT) साथ हूं. मैं यहां एक कमिटी मीटिंग के लिए आया हूं.’
 
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जानकारी आ रही है कि अरविंद सावंत और अनिल देसाई संजय राउत के घर पहुंच गए हैं, जहां अहम मीटिंग जारी है. मीटिंग के बाद संजय राउत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 
महाराष्ट्र की राजनीति में जब भी कोई बड़ा सियासी तूफान आता है तो मातोश्री (उद्धव ठाकरे का निवास स्थान) के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले संजय राउत और अनिल देसाई फ्रंटफुट पर नजर आते हैं. शिवसेना (यूबीटी) में फिर से टूट का खतरा मंडरा रहा है और ‘ऑपरेशन टाइगर’ को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में बोलते हुए मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले कहते हैं, ‘उद्धव ठाकरे के सांसद कहां जाते हैं, इससे बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है. उद्धव ठाकरे को पता होना चाहिए कि उनके सांसद या विधायक उन्हें क्यों छोड़ रहे हैं. अगर वो एकनाथ शिंदे के पास जा रहे हैं तो ये मामला उनसे जुड़ा है. न तो हमारे मुख्यमंत्री और न ही हमारे किसी नेता का इससे कोई संबंध है. बीजेपी को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?’
संजय राउत के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सांसदों और विधायकों पर ऐसे आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए. ये कहना सही नहीं है कि कोई सांसद या विधायक पैसे के लिए अपना पक्ष बदलता है. इस बात की जांच होनी चाहिए कि कोई विधायक या सांसद पार्टी क्यों छोड़ता है. बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.’
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे दिल्ली में नहीं हैं. वह महाबलेश्वर में हैं. वो आज रात या कल दिल्ली पहुंचेंगे.
 
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर नहीं ऑपरेशन प्रगति है. महाराष्ट्र की जनता उनसे प्यार करती है. सबको पता है असली टाइगर कौन है. इसमें ज्यादा अनुमान की रूरत नहीं है.
 
यूबीटी में बागवत की अटकलों के बीच जानकारी आ रही है कि श्रीकांत शिंदे अभी स्पीकर से नहीं मिल रहे हैं. सबसे पहले बागी गुट को स्पीकर को पत्र सौंपना होगी. सूत्रों का कहना है कि सुबह श्रीकांत के आवास पर कोई बैठक नहीं हैं.
यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को दिल्ली में अपनी संसदीय दल की बैठक बुलाई है. इससे पहले यूबीटी सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे इंडस्ट्री कमेटी की मीटिंग के लिए दिल्ली गए हैं और यहां खबर कुछ और ही दिखाई जा रही है.
उन्होंने आगे कहा कि हिंगोली के सांसद नागेश अष्टेकर ने कहा, ‘मैं हिंगोली में हूं, लेकिन ये लोग मेरे नकली दस्तख़त बना सकते हैं! अब जो लोग ऐसा कर रहे हैं… इस बार जनता और शिव सैनिक उन्हें बख्शेंगे नहीं. ये तो पक्का है!’
UBT सांसद संजय पाटिल ने भी शिंदे गुट में शामिल होने की इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में हूं और अगर आपको कुछ पूछना हो तो कृपया संजय राउत और अरविंद सावंत से पूछें. उन्होंने आगे कहा कि कल हमें अपनी संसदीय दल की बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है. मैं एकनाथ शिंदे जी से क्यों मिलूंगा? मेरा एकनाथ शिंदे से कोई लेना-देना नहीं है.
Shiv Sena crisis news: उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी में बड़ी टूट के बीच के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनके (बागी सांसदों) पास जरूरी नंबर नहीं है. हमारे सांसदों को तोड़ने की उनकी कोशिशें नाकाम रहेगी. उन्हें 2/3 बहुमत की जरूरत है जो उनके पास नहीं है.

उन्होंने बातचीत में आगे कहा कि हमने स्पीकर को भी पत्र लिखकर बीजेपी की बुरी साजिशों के बारे में जानकारी दी है. हमें अपने सांसदों पर भरोसा है, लेकिन वो दबाव बनाने और लोगों को धमकाने के हथकंडे अपना रहे हैं.

यूबीटी सांसद ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वो (बागी सांसद) मोदी या अमित शाह के चेहरे पर नहीं जीते थे. उद्धव ठाकरे ने ही उनके लिए कड़ी मेहनत की थी और प्रचार किया था.
Crisis in Shiv Sena UBT: उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी में बड़ी टूट अब तय मानी जा रही है. इसी बीच यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे ने आज तक से खास बातचीत में बताया कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं. वो उद्धव ठाकरे के साथ ही रहेंगे. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह संसदीय समिति की बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं जो दोपहर तीन बजे होनी है. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि मैं 10-साढ़े दस बजे तक दिल्ली पहुंच जाऊंगा.
महाराष्ट्र में लिखी गई ‘ऑपरेशन टाइगर’ की पटकथा को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. उद्धव ठाकरे की शिवेसना (यूबीटी) के साथ आज ही सारा खेला हो जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) में टूट अब तय हो गई है, उद्धव के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं और एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर से टूट होने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि 9 में 6 बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह शिंदे गुट के साथ बैठक के बाद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मंगलवार रात को दिल्ली लौट आए हैं.
महाराष्ट्र का राजनीतिक भूचाल अब दिल्ली पहुंच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UBT खेमे की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस संजय राउत के आवास पर सुबह करीब 9 बजे होने की संभावना है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राउत जैसे नेता संबोधित करेंगे.  
सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद बुधवार सुबह-सुबह श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे के भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों ने ये भी बताया कि ये बैठक बुधवार सुबह 8:30 बजे होगी. इसके बाद सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे और एक अगल नया गुट बनाने का दावा पेश करेंगे.
(इनपुट- पीयूष मिश्रा)
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से छह सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.
संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है.
इस बीच एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूबीटी के नौ में से छह सांसद अलग गुट बनाएंगे. ये सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दो बागी सांसद भी दिल्ली पहुंच गए हैं. परभणी सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News