UP: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की ईंटों से कूचकर की हत्या, दोनों हिरासत में – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार रात 40 वर्षीय शख्स की उसके पड़ोसी और पत्नी ने कथित तौर पर मिलकर ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है.
घटना खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव की है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक,  पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहां एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर पीड़ित की पत्नी के साथ मिलीभगत कर ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के तह खुर्द कला गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में महिला शमीम बानो और व्यक्ति के पड़ोसी मनोस को हिरासत में लिया गया है.
ये भी पढ़ें- UP: करवाचौथ के दिन पत्नी ने प्रेमी और तीन दोस्तों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चार अरेस्ट
मामले में SP ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश एस ने बताया कि शुक्रवार रात यूनुस और उसकी पत्नी शमीम बानो घर में सो रहे थे. इस दौरान मनोस वहां पहुंचा और शमीम की मिलीभगत से यूनुस के सिर पर ईंटों से कई वार कर उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. 
एसपी ने बताया कि यूनुस के भाई की शिकायत के आधार पर बानो और मनोस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News