Feedback
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. जिले के चरथावल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला दूधली गांव इस बारिश से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया है.
ग्रामीण अपने घरों से पानी निकालने के लिए बर्तन और बाल्टी से प्रयास कर रहे हैं. कई घरों का सामान भीग चुका है. सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी पहले भी प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया.
तेज बारिश के चलते घरों में भरा पानी
ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि गांव की जमीन नीची है और निकासी की व्यवस्था नहीं है. कई बार डीएम से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. आज फिर प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने गया है.
ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग
वहीं रामभूल सिंह पुंडीर ने कहा कि तालाब की खुदाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति और भी गंभीर हो गई है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द की जाए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू