UP: सपा नेता ने सर्किट हाउस परिसर में पढ़ी नमाज, FIR दर्ज – AajTak

Feedback
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है. वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान सर्किट हाउस के ग्राउंड में अपनी गाड़ी के पीछे खड़े होकर नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं. मामले में PWD विभाग के सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ BNS की धारा 285 और 292 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पूरा मामला 3 सितंबर का है. उस दिन विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसी दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष और बिलारी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम के चचा हाजी मोहम्मद उस्मान भी सर्किट हाउस पहुंचे.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आरोप है कि हाजी मोहम्मद उस्मान ने सरकारी सर्किट हाउस परिसर के ग्राउंड में अपनी गाड़ी खड़ी कराई और उसके पीछे खड़े होकर नमाज पढ़ी. इस दौरान नमाज पढ़ते हुए उनका वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद इसे फेसबुक से हटाए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाया, किसके माध्यम से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और सरकारी परिसर में नमाज पढ़ने की परिस्थितियां क्या थीं.
हाजी मोहम्मद उस्मान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी परिसर में नमाज पढ़ने का यह मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है. फिलहाल मझोला पुलिस ने PWD की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News