Rampur News: रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के लालपुर बैराज पर युवक का शव नदी में उतराता दिखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल। कोई पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया। मामला टांडा के लालपुर कोसी नदी बैराज के पास का है। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने कोसी नदी में युवक का शव उतराता हुआ देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सैदनगर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान करना चाही लेकिन कोई पहचान नहीं सका।मृतक
देखने में 20 से 22 साल का युवक लग रहा था और शव तीन से चार दिन पुराना था। मौके पर मौजूद लोगों ने पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पहचान नहीं होने पर पुलिस युवक के शव को जिला अस्पताल ले गई। मृतक युवक का शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play