चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए विजय सरकार ने 2 जगहों को किया शॉर्टलिस्ट, क्या – ABP News

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए नई जगह की पहचान करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं. विजय सरकार ने विवादित परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने के कुछ ही दिनों बाद 2 जगहों को शॉर्टलिस्ट किया है. 
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विजय सरकार ने प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए मनेल्लूर और चेय्युर को संभावित जगहों के तौर पर चुना है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते के अंदर 2 जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और फिजिबिलिटी स्टडी के लिए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सिफारिश की गई है. 
वैकल्पिक जगह की तलाश में सरकार
प्रस्तावित एयरपोर्ट चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया जा रहा है. मनेल्लूर चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर दूर है, जबकि चेय्युर शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर है. सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह जल निकायों, बाढ़ और स्थानीय विरोध को लेकर चिंताओं के कारण परंदूर परियोजना को छोड़ देगी और किसी वैकल्पिक जगह की तलाश करेगी. 
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री आर निर्मल कुमार ने पिछली DMK सरकार पर पर्यावरण नियमों को दरकिनार करने और जरूरी मंजूरी के बिना जमीन अधिग्रहण करने का आरोप लगाया. कुमार ने DMK के इस दावे को गलत बताया कि प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
DMK पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए 5,846 एकड़ जमीन की जरूरत थी, जिसमें 3,774 एकड़ निजी पट्टा जमीन शामिल थी. इसमें से 2,681 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि थी. उन्होंने बताया कि 1,972 एकड़ सरकारी जमीन में 1,558 एकड़ जमीन पर जलाशय और नहरें थीं. अब तक जरूरत की जमीन का केवल 1,802 एकड़, यानी 48 प्रतिशत हिस्सा ही हासिल किया जा सका है.
मंत्री आर निर्मल कुमार ने कहा कि एकानापुरम, कराई, थंडालाम और सिरुवलुर समेत कई गांवों में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू ही नहीं हुआ था. सरकार का यह भी कहना था कि पिछली सरकार के समय जलाशयों की मौजूदगी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई.
क्या बोले सीएम विजय
मुख्यमंत्री विजय ने पहले कहा था कि परंदूर एयरपोर्ट के लिए तय की गई जमीन का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा जलाशयों और वेटलैंड्स से बना है, जिससे रनवे का संचालन असुरक्षित हो जाता है और गंभीर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है. विजय ने कहा कि सरकार विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए ऐसी वैकल्पिक जगह तलाशेगी, जो तकनीकी रूप से सही हो और जिसका जनता विरोध न करे.
ये भी पढ़ें
ISRO निजीकरण की चर्चा को लेकर कर्मचारियों की बढ़ी चिंता, चीफ से मांगी सफाई
संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 
संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News