25 हजार की सैलरी, 25 हजार किराया! नोएडा के युवक ने पूछा- आखिर बड़े शहरों में लोग जीते कैसे हैं? – Aaj Tak News

Feedback
बड़े शहरों में नौकरी और करियर के मौके तो बहुत होते हैं, लेकिन यहां रहने का खर्च भी लोगों की जेब पर भारी पड़ता है. खासकर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में किराया इतना ज्यादा हो चुका है कि कई लोगों के लिए हर महीने पैसे बचाना मुश्किल हो जाता है. अब नोएडा में रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
इस युवक ने बड़े शहर और अपने छोटे शहर की जिंदगी की तुलना करते हुए सवाल उठाया कि क्या सिर्फ करियर के लिए महंगे शहरों में रहना हर किसी के लिए सही फैसला है? वीडियो बनाने वाले युवक का नाम अखंड है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा में है. उसने वीडियो में नोएडा की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग और छोटे फ्लैटों को दिखाते हुए कहा कि बड़े शहरों में लोग छोटी-सी जगह में रहने के लिए भी काफी किराया दे रहे हैं.
A post shared by liveAKHAND (@liveakhand)
अखंड ने बताया कि उसके अपने शहर बांदा में लोगों के पास छोटे-बड़े प्लॉट हैं, जिन पर उनके अपने मकान बने हुए हैं. वहां लोग अपने घरों में रहते हैं और उन्हें हर महीने  किराया नहीं देना पड़ता. वहीं नोएडा जैसे शहर में स्थिति बिल्कुल अलग है. यहां बड़ी-बड़ी सोसाइटी और ऊंची बिल्डिंग दिखाई देती हैं, लेकिन इनमें बने फ्लैटों में रहने के लिए लोगों को हर महीने मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है. युवक ने खासतौर पर 2BHK फ्लैटों का जिक्र करते हुए कहा कि कई फ्लैटों के कमरे काफी छोटे होते हैं, लेकिन उनका किराया बहुत ज्यादा होता है.
’25 हजार कमाओ और 25 हजार किराया दे दो’
वीडियो में युवक ने एक ऐसी बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. उसका कहना था कि कुछ लोग महीने के करीब 25 हजार रुपये कमाते हैं और उन्हें रहने के लिए लगभग इतनी ही रकम किराए में खर्च करनी पड़ जाती है. उसने सवाल उठाया कि अगर किसी व्यक्ति की कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ किराए में चला जाए तो वह खाने-पीने, यात्रा, बिजली-पानी, बच्चों की पढ़ाई और बाकी जरूरतों का खर्च कैसे उठाएगा? फिर भविष्य के लिए बचत करना भी मुश्किल हो जाता है.
हालांकि, युवक ने यह भी माना कि नोएडा जैसे बड़े शहरों में करियर और नौकरी के मौके ज्यादा हैं. यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग नौकरी की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और दूसरे महानगरों में आते हैं. लेकिन उसने लोगों से यह सोचने की अपील की कि सिर्फ नौकरी के लिए किसी शहर में जाने से पहले वहां रहने के खर्च और अपनी बचत के बारे में जरूर विचार करना चाहिए.
इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई लोगों ने युवक की बात से सहमति जताई और कहा कि बड़े शहरों में अच्छी सैलरी होने के बावजूद बचत करना मुश्किल हो गया है. कुछ लोगों ने लिखा कि नोएडा में किराए लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने कहा कि यह समस्या सिर्फ नोएडा की नहीं है, बल्कि मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे कई बड़े शहरों में लोग इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं.
बड़े शहर या अपना शहर, फैसला सोच-समझकर करें
इस वायरल वीडियो ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है कि क्या ज्यादा कमाई के लिए बड़े शहर जाना हमेशा फायदे का सौदा होता है? इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. अगर किसी को बड़े शहर में अच्छी नौकरी, करियर ग्रोथ और बेहतर अवसर मिल रहे हैं तो वहां जाना सही फैसला हो सकता है. लेकिन अगर कमाई का ज्यादातर हिस्सा सिर्फ किराए और रोजमर्रा के खर्च में खत्म हो रहा है, तो बचत और लाइफ क्वालिटी पर असर पड़ सकता है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News