UP Breaking News Live: लखनऊ यूनिवर्सिटी में जोरदार हंगामा, नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा, यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें – Zee News

राज्य चुनें

Hamirpur News:त्योहारों से पहले यूपी में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन;1 क्विंटल खोवा जब्त, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट! मिलावटखोरों में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है. इसी क्रम में जिले के राठ कस्बे की खोवा मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब एक क्विंटल संदिग्ध खोवा बरामद कर उसे नष्ट करा दिया. विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है.

 

 

Hamirpur News:त्योहारों से पहले यूपी में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन;1 क्विंटल खोवा जब्त, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट! मिलावटखोरों में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है. इसी क्रम में जिले के राठ कस्बे की खोवा मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब एक क्विंटल संदिग्ध खोवा बरामद कर उसे नष्ट करा दिया. विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है.
 
 
Sambhal Neza Mela and Salar Masud Ghazi: संभल में इस बार भी नहीं लगेगा नेजा मेला, जानें कौन था सालार मसूद गाजी जिसकी याद में लगता है यह मेला
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सैय्यद सालार मसूद गाजी की याद में होली के बाद आयोजित होने वाला नेजा मेला इस वर्ष भी नहीं लगेगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नेजा मेला कमेटी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए मामले को निचली अदालत में दायर करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद मेले के आयोजन पर संशय खत्म हो गया है और फिलहाल इसकी अनुमति नहीं मिलेगी.
Lukcnow University News: लाल बारादरी के विवाद में छात्रों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया है. यहां छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. विश्वविद्यालय में छात्रों का एक गुट बारादरी खोलने की मांग कर रहा है. जबकि, दूसरा गुट सुरक्षा कारणों से बारादरी को बंद रखने की मांग कर रहा है. लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने संरक्षित बिल्डिंग लाल बारादरी को सुरक्षा कारणों से और फेंसिंग कार्य के चलते बंद की है.
UP News Today Live Updates:कानपुर देहात से बड़ी खबर 
फूड सेफ्टी विभाग ने की छापेमारी 
चार फैक्ट्रियों पर फूड सेफ्टी विभाग की रेड 
तीस हजार डब्बे खाद्य तेल सीज 
UP Government Decision: यूपी के लाखों शिक्षकों व कर्मचारियों की चांदी, अब 25 लाख रुपए तक मिलेगी ग्रेच्युटी
यूपी के माध्यमिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है. जिससे ढाई लाख से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा.
UP News Today Live Updates:यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर 
भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगा एक्शन 
IG लॉ एंड ऑर्डर ने दिए सख्त आदेश 
सोशल मीडिया पोस्टर पर होगा एक्शन 
Shankaracharya Avimukteshwarananda Sexual Abuse Case: यौन शोषण मामले में विवेचक ने पीड़ित बच्चों के बयान लिये
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उन पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इस मामले में विवेचना अधिकारी ने पीड़ित नाबालिग बच्चों के बयान दर्ज कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि विवेचना अधिकारी ने इस पूरे घटना क्रम पर विस्तार से जानकारी जुटाई है.
UP Breaking News Live:इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर 
अब्बास, उमर की अर्जी पर आज सुनवाई
गजल होटल के फर्जी बैनामे का मामला 
 
UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव की अंतिम रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. सोमवार को दिल्ली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दे दिया है. सूत्रों के अनुसार दिल्ली बैठक के बाद नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई.
UP News Today Live Updates: चुनाव की तैयारी में जुटी BSP 
15 हजार बूथ कमेटी गठित करेगी BSP
14 अप्रैल तक बूथ कमेटी गठित होंगी 
2027 से पहले BSP संगठन मजबूत होगा 
UP News Live:लखनऊ से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर 
योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज 
BJP संगठन में बदलाव की चर्चा तेज 
नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा तेज 
UP Breaking News Live:जनगणना से जुड़ी बड़ी खबर 
40 हजार कर्मचारियों का नहीं होगा तबादला 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया अनुरोध 
जनगणना के दौरान नहीं होंगे ट्रांसफर 
UP News Live:लखनऊ से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर 
योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज 
BJP संगठन में बदलाव की चर्चा तेज 
नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा तेज 
Lalitpur Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, इंदौर जा रही स्लीपर बस
अमित सोनी/ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार  का कहर देखने को मिला.  प्राइवेट स्लीपर बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.  आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़ावरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे. ये हादसा मड़ावरा थाना इलाके के कस्बे में अरिहंत पेट्रोल पंप के पास हुआ.
 
UP Breaking News Live:सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन 
SATS के CEO से भी करेंगे मुलाकात
सिंगापुर के मंत्रियों से करेंगे मुलाकात 
कई सेंटर्स का दौरा करेंगे सीएम योगी
SATS के CEO से भी करेंगे मुलाकात 
प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं.
UP Breaking News Live: 24 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में तौकीर की जमानत याचिका पर सुनवाई है. वहीं, लखनऊ यूनिवर्सिटी में जोरदार हंगामा हो गया है. नमाज के विरोध में छात्रों ने हनुमान चालीसा शुरू कर दिया. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं.अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है.आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News