UP Crime: यूपी के बस्ती में घर में आग लगने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत, संपत्ति विवाद का शक – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के एक गांव में आग लगने से एक घर जलकर स्वाहा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे संपत्ति विवाद होने का शक है.
बस्ती पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को कप्तानगंज क्षेत्र के सेठा गांव में एक घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला और उसकी 26 वर्षीय बेटी की मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान गोदावरी (55) और उसकी अविवाहित बेटी सौम्या (26) के रूप में हुई है, जिन्हें गोदावरी के दिवंगत पति अवधेश से संपत्ति विरासत में मिली थी और अवधेश की पहली पत्नी के बेटों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था.
जिले के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने खुद एएसपी ओपी सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने कप्तानगंज थाने में पांच आरोपियों के नामजद शिकायत दर्ज कराई है. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं.
एसपी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. एसपी ने बताया कि दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News