UP Encounter LIVE: गोलियों से थर्राया UP, रात भर चलता रहा बदमाशों का एनकाउंटर, सूबे की जांबाज पुलिस – News18 Hindi

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लंगड़ा अभियान जारी है. सूबे की पुलिस हर रोज किसी न किसी जिले में एनकाउंटर करके बदमाशों को पकड़ रही है. इसी कड़ी में जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ जिले के खेतासराय और लाइन बाजार में हुई है. पुलिस की गोली लगने से बदमाश मनीष यादव घायल हो गया. वहीं लाइन बाजार में एक गो तस्कर नसीम अहमद भी घायल हो गया. दोनों बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहे थे. बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. शाहगंज सीओ अजीत सिंह चौहान ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि जौनपुर के मनकिला रोड पर मुठभेड़ हुई है. थाना खेतासराय पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 अभियुक्त घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया है.
इसके अलावा बहराइच में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने इस दौरान बदमनाश सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. चारों चोरी के सामान का बंटवारा कर नई चोरी की साजिश रच रहे थे. पुलिस और स्वाट टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की है. पकड़े गए बदमाश की पहचान रज्जब अली के रूप में हुई है. जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के भकला के गांधीघाट के पास मुठभेड़ हुई है. इसके अलावा ललितपुर जिले में पुलिस चड्डी-बनियान गिरोह के पांच और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन को पहले ही मुठभेड़ के दौरान पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने उनके पास से लोहे का कटर, पेचकश व स्कार्पियों गाड़ी बरामद किया है. सदर कोतवाली क्षेत्र के गौर कालौनी में किया था चोरी का प्रयास.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News