UP Live News Today: मोदी काशी को देंगे अरबों के गिफ्ट, 936 का पुलिस में चयन; CM ने बांटे नियुक्ति पत्र – Live Hindustan

Police personnel stand guard near a hoarding of Prime Minister Narendra Modi ahead of his visit, in Varanasi, Uttar Pradesh, Monday, April 27, 2026. (PTI Photo)
UP Live News Today: Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर मंगलवार को काशी आ रहे हैं। यहां 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि न कोई सिफारिश, न कोई पैसा, सिर्फ आपकी योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती की पूरी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई की भर्ती होगी। सीएम योगी ने कहा कि कानून का राज विकास की पहली गारंटी होती है। प्रदेश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक आज यूपी के अंदर आ रहा है। हर भारतीय नागरिक जब ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तब विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।

तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला
इस मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। बाकी 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें
किराये के घर में रखकर…, यूपी के पूर्व राज्यमंत्री पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप
महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके एक परिचित ने सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से उसका परिचय कराया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शुरुआत में PA के लिए साथ रखा। इस दौरान पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई और निकाह कर यौन शोषण किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी में रफ्तार का कहर, कार ने दो बाइकों को रौंदा; 4 युवकों की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी के लखनापुर चौराहे के पास इन बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद कार भी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की रची जा रही साजिश, स्लीपर सेल तैयार कर रहे आतंकी
स्लीपर सेल से सैन्य ठिकानों से लेकर महत्वपूर्ण जगहों पर रेकी कराई जा रही है और लोकेशन ली जा रही थी। साइबर हैकर्स की टीम भी इसमें लगाई गई है। कुछ लोगों को ब्लैकमेल करके ग्रुप का हिस्सा बनाया जा रहा है। यूपी और दिल्ली में पिछले कुछ समय में इसी इनपुट के बाद कई आरोपियों की धरपकड़ की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
चारों तरफ कैमरे और घर में हो रहा था गंदा काम, 7 लड़कियां; 2 कस्टमर पकड़ाए रंगे हाथ
पुलिस का कहना है कि कई दिनों से देवपुरी भाटीपुरा स्थित इरशाद पठान उर्फ पन्नू के मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने चार टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से 7 युवतियां और दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर थाने आई।
पूरी खबर यहां पढ़ें
होमगार्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चार अलग अलग जिलों से चार लोगों को पकड़ा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसे लेकर सरकार भी एक्टिव है। हीटवेव से छात्रों को बचाने के लिए स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
पीएम मोदी वाराणसी से आज देंगे अरबों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मंगलवार को छह हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे। इस दौरान वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP Weather: बांदा में रिकार्डतोड़ गर्मी के बीच झांसी-ललितपुर में फुहारें, आज इस इलाके में भी होगी बारिश
Rain in UP : गर्मी के तीखे तेवरोंं के बीच कल झांसी और ललितपुर में राहत की फुहारें पड़ीं हैं। आज भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। सोमवार को बांदा का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी: चौड़ीकरण की जद में आई मस्जिदों के लिए मांगा फतवा, वाराणसी दालमंडी में लग रहे लाल निशान
यूपी में चौड़ीकरण की जद में आ रही मस्जिदों के लिए दारुल उलूम देवंबद, बरेली, मुबारकपुर, मुरादाबाद और बनारस के कई मदरसों से फतवा मांगा गया है। वाराणसी की दालमंडी में चौड़ीकरण हो रहा है। इसकी जद में छह मस्जिदें आ रही हैं। पिछले दिनों दो सौ साल पुरानी लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर लाल निशान लगाया गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला
इस मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। बाकी 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई। हाई कोर्ट ने यह निर्णय मृतका की मां की ओर से दाखिल याचिका पर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी की इस महिला BSA और क्लर्क को भगोड़ा घोषित कराएगी पुलिस, NBW के बावजूद फरार चल रहे दोनों
देवरिया में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 20 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इस केस में महिला बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और क्लर्क संजीव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।  दोनों नौकरी से सस्पेंड हैं और फरार चल रहे हैं। गैर जमानती वारंट के बाद भी वे हाजिर नहीं हुए।
पूरी खबर यहां पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News