UP LIVE TV : महाकुंभ से लेकर यूपी के हर कोने से क्‍या है ताजा खबर, देखें UP लाइव टीवी के जरिये – News18 हिंदी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आज पहला अमृत स्‍नान चल रहा है, जिसमें सभी अखाड़े के साधु संत मेला प्राधिकरण की ओर से निर्धारित वक्‍त पर संगम में स्‍नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. शाम को उनके स्‍नान करने के बाद संगम में आम जनता श्रद्धा की डुबकी लगाएगी. सुबह से शुरू हुए अखाड़ों के स्‍नान से पहले उनकी झांकी और शौर्य प्रदर्शन को देखने के लिए लाखों की संख्‍या में आम श्रद्धालु यहां पहुंच गए. इसके साथ ही पूरे उत्‍तर प्रदेश में मकर संक्रांति का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को मकर संक्रांति बधाई संदेश (Makar Sankranti Wishes) भेज रहे हैं.
उधर संभल में हुई हिंसा को लेकर यूपी पुलिस मुस्‍तैदी से कानूनी कार्रवाई में जुटी है और अब बारी है केस में चार्जशीट दाखिल करने की. सूत्र बता रहे हैं कि संभल हिंसा के दो महीने बाद 24 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो सकती है. SIT द्वारा 12 अलग-अलग मुकदमों की जांच की जा रही है. अब तक 58 दंगाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. चार्जशीट तैयार करने में तीन दर्जन अधिकारी लगे हुए हैं. हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. भीड़ में शामिल चार लोगों की मौत हुई थी. 100 से अधिक आरोपियों की अब तक पुलिस पहचान कर चुकी है. इसके अलावा यूपी में लखनऊ, कानपुर, संभल, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, प्रयागराज, बाराबंकी, उन्‍नाव और भी जगहों से अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं. यूपी और उत्‍तराखंड की हर खबर का अपडेट जानने के लिए लाइव टीवी देखें…
NEWS18 UP UK LIVE TV

यूपी की सभी खबरें यहां पढ़ें…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News