UP MLC Election Live: एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, 4 बजे तक 64.24% मतदान, सपाई-भाजपाई भिड़े – Hindustan

मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटिंग को लेकर मंत्री कपिल देव और सपा जिलाध्यक्ष भिड़े
UP MLC Election Live: यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। मतदान के दौरान कई बूथों पर विवाद की खबरें आईं। सपा का आरोप हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सपा ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। फतेहपुर, फतेहाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई है। 4 बजे तक 64.24% मतदान हुआ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में वोट डाला। कुल 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 72 जिलों में मतदान हुआ।
बिहार एमएलसी चुनाव की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

UP MLC Election Live: शामली में बरसे वोट, बंपर मतदान
UP MLC Election Live: शामली जिले में स्नातक और शिक्षक सीट दोनों पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। स्नातक में 61.95%, शिक्षक में 78.26% मतदान हुआ
UP MLC Election Live: मेरठ में स्नातक सीट पर 39.81%, शिक्षक सीट पर 60.80% मतदान
UP MLC Election Live: मेरठ एमएलसी चुनाव में स्नातक सीट पर 9 जिलों में 39.81% मतदान हुआ। जबकि शिक्षक सीट पर 60.80% वोटिंग हुई।
UP MLC Election Live: गाजियाबाद में स्नातक 26.76 %, शिक्षक 56.03% मतदान
UP MLC Election Live: गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत
स्नातक – 26.76 %
शिक्षक – 56.03 %
UP MLC Election Live: गौतमबुद्धनगर में स्नातक वोटिंग 35.31%, शिक्षक वोटिंग 52.71%
UP MLC Election Live: यूपी विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत गौतमबुद्धनगर में स्नातक के 12754 तथा शिक्षक के 13104 मतदाताओं में से 4503 स्नातक तथा 6907 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक वोटिंग 35.31% और शिक्षक वोटिंग 52.71% हुई।
UP MLC Election Live: मुरादाबाद में 4 बजे तक 75.31% वोटिंग
UP MLC Election Live: मुरादाबाद एमएलसी चुनाव में शाम 4 बजे तक 75.31% मतदान दर्ज किया गया है।
UP MLC Election Live: बागपत, हापुड़, सहारनपुर का मतदान प्रतिशत
UP MLC Election Live: बागपत एमएलसी मतदान प्रतिशत (4 बजे तक )
शिक्षक- 45.68%
स्नातक- 57.83%
हापुड़ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत (4 बजे तक)
स्नातक- 32.68%
शिक्षक- 61.78%
सहारनपुर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत (4 बजे तक)
स्नातक- 36.14 %
शिक्षक- 53.43%
बुलंदशहर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत (4 बजे तक)
शिक्षक- 61.22%
स्नातक- 39.00%
शामली स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत (4 बजे तक)
शिक्षक -78.26%
स्नातक -61.95%
UP MLC Election Live: बिजनौर में 68.12% वोटिंग
UP MLC Election Live: बिजनौर में 68.12% मतदान
कुल वोट -8442
डाले गए वोट -5751

महिलाओं ने डाले वोट -2834
पुरुषों ने डाले वोट- 2917

महिला मतदान -67.99 प्रतिशत
पुरुष मतदान-68.25 प्रतिशत
UP MLC Election Live: औरैया में पीठासीन अधिकारी को धमकाने का आरोप, धरने पर सपा सांसद
UP MLC Election Live: औरैया के अजीतमल में बूथ संख्या 149 और 223 पर तैनात सपा एजेंटों से मारपीट का आरोप लगाते हुए सपा सांसद जितेंद्र दोहरे और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम धरने पर बैठ गए। डीएम और एसपी ने दोनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। सपा जिलाध्यक्ष ने दोनों बूथों पर मारपीट की शिकायत डीएम से की। उधर, एरवाकटरा और बिधूना में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। समाजवादी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर आरोप लगाया कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 227 पर भाजपा जिला मंत्री और चुनाव संयोजक विमल दुबे और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने पीठासीन अधिकारी को धमकाया है।
UP MLC Election Live: हरदोई में भाजपा और सपा प्रत्याशी के समर्थकों में नोकझोंक
UP MLC Election Live: हरदोई के कछौना कस्बे में लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह और सपा प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई। फर्जी मतदान के आरोप को लेकर एक पक्ष के अधिवक्ता रविकांत पटेल और दूसरे पक्ष के भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक अधिवक्ता की ओर मारपीट करने के लिए झपटा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से मारपीट टल गई।
UP MLC Election Live: यूपी एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 बजे तक 64.24% वोटिंग
UP MLC Election Live: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 4 बजे तक 64.24% वोटिंग हुई। इस दौरान कई जिलों से सपा और भाजपा के नेताओं के बीच झड़प और हंगामे की घटनाएं सामने आईं।
UP MLC Election Live: गोरखपुर-फैजाबाद में 79.09% वोटिंग
UP MLC Election Live: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन (4 बजे तक का मतदान प्रतिशत)
देवरिया- 80.53 %
बस्ती- 86.5%
कुशीनगर- 84.15 %
महराजगंज- 81.33 %
संतकबीरनगर- 86.30 %
सिद्धार्थनगर- 76.86 %
UP MLC Election Live: बरेली में 72% वोटिंग
UP MLC Election Live: बरेली में 4 बजे तक 72% मतदान दर्ज किया गया है।
UP MLC Election 2026 Voting Live: पीलीभीत में 61.73% वोटिंग
UP MLC Election 2026 Voting Live: पीलीभीत में 4 बजे तक 61.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
UP MLC Election 2026 Voting Live: गोरखपुर-फैजाबाद में 79.09% वोटिंग
UP MLC Election 2026 Voting Live: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 79.09 % मतदान हुआ है।
UP MLC Election 2026 Voting Live: अखिलेश यादव ने इटावा में वोट डाला
UP MLC Election 2026 Voting Live: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए इटावा के ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में अपना वोट डाला। मतदान ने बाद उन्होने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव का जो चुनाव हो रहा है इसके लिए मैं सभी मतदाताओं से अपील कर रहा हूं क्योंकि आपके वोट से लोकतंत्र बचेगा। जहां पर ये सरकार दावा करता रहा कि निष्पक्ष चुनाव होगा। बहुत सारे जगह पर भाजपा के लोग निराश है जिस तरह से मतदान हो रहा है उससे भाजपा निराश हो गए हैं कई जिलों से सूचना मिली है कि जहां पर सपा के लोग मतदान करने जा रहे हैं तो उन्हें रोकने के लिए भाजपा के गुंडे या फिर भ्रष्ट अधिकारी को आगे कर दिया है। तो ये शिक्षक का चुनाव है। ये व्यवहार ये आम चुनाव में करें। लेकिन आम जनता इनके खिलाफ है और एक-एक मतदान करके इन्हें हटाने का काम करेंगे
UP MLC Election 2026 Voting Live: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डाला वोट, सपा को घेरा
UP MLC Election 2026 Voting Live: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में जिला परिषद उरई में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का सदन महत्वपूर्ण है, जहां शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को उठाकर समाधान कराया जाता है। सपा के हार के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है और भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। सपा सरकार के समय बिजली संकट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था की समस्याएं थीं। मौजूदा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ, अयोध्या, वृंदावन और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों के विकास से यूपी की पहचान बढ़ी है।
UP MLC Election 2026 Voting Live: आगरा के फतेहाबाद में मत पत्र छीनने का आरोप
UP MLC Election 2026 Voting Live: आगरा खंड शिक्षक और स्नातक के चुनाव में मतदान के दौरान फतेहाबाद के खंड विकास कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ नंबर 45 और 26 से मत पत्र छीनने का आरोप लगायE। बूथ पर लगभग 15 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल और एडीएम वित्त और राजस्व संदीप वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर अभी तक मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है
UP MLC Election 2026 Voting Live: फतेहपुर में फर्जी मतदान के आरोप, पुलिस से झड़प
UP MLC Election 2026 Voting Live: इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में बहुआ ब्लाक के बूथ संख्या 143 और 144 पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सपा प्रत्याशी मान सिंह के समर्थकों ने भाजपा समर्थकों पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई
UP MLC Election 2026 Voting Live: बिजनौर में सपा ने का फर्जी वोटिंग का आरोप
UP MLC Election 2026 Voting Live: बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाहर रहने वाले शिक्षकों के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट को एएसपी सिटी ने बाहर बैठा दिया। इसको लेकर मतदान स्थल पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। सपा प्रत्याशी के आरोपों के बाद मतदान केंद्र पर हलचल देखने को मिली।
UP MLC Election 2026 Voting Live: बिजनौर में 55.37% मतदान
UP MLC Election 2026 Voting Live: बिजनौर शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 55.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग को लेकर शिक्षक मतदाताओं में सुबह से उत्साह दिखाई दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News