UP News: बिल लटकाया तो बिजली भी जाएगी! एक झटके में होगा महीनों का हिसाब, कैसे करते हैं प्रार्थना पत्र डाउनल… – Zee News

UP Power Cut Alert: उत्तर प्रदेश में जिन लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, उनके लिए बुरी खबर है. इन बकायादारों पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सख्त कार्रवाई करने वाला है. 19 जिलों में फ्री बिजली इस्तेमाल करने वालों पर नकेल कसा जाएगा. साथ ही इनके कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं. पढ़िए पूरी डिटेल…
Trending Photos
UP Power Cut Alert: जिन लोगों ने अपना बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, उन पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में राजस्व को लेकर सख्ती होनी शुरू हो गई है. उन बकाएदारों पर त्योहारों के बाद नकेल कसी जाएगी. इन बकाएदारों ने महीनों से मुफ्त की बिजली इस्तेमाल किया है. 

अफसरों को दिए गए निर्देश
स्मार्ट प्री पेड मीटर माइनस में चले गए, लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं. किसी भी वक्त ऐसे उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली कट सकती है. अपने जोन के अभियंताओं के साथ गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बैठक की. इस बैठक में ऐसे बकाएदारों को चेतावनी देते हुए बिल जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बिजली बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्य अभियंताओं की समीक्षा बैठक
अभियंताओं का कहना है कि त्योहारी माह होने की वजह से बिजली बिल जमा करने वालों की संख्या काफी कम रही. मुख्य अभियंता सुशील ने गोमती नगर, चिनहट खंड, इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया खंडों में बकाएदारों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही न बरती जाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

सिखाया ऐप पर काम करने का तरीका
नई बिजली व्यवस्था वर्टिकल को लेकर चोरों जोन के मुख्य अभियंताओं ने भी समीक्षा बैठक की. चारों जोन की समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता समेत तकनीकी कर्मी भी मौजूद रहे. इस दौरान अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता व अन्य कर्मियों को स्मार्ट मीटर का प्रार्थना पत्र डाउनलोड करने और ऐप पर काम करने का तरीका सिखाया गया है. यह ट्रेनिंग स्मार्ट मीटर कंपनी से जुड़े विशेषज्ञों ने दी.
यह भी पढ़ें: Lucknow News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, जमकर किया हाई वॉल्टेज ड्रामा, पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतारा
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News