कार्तिक पूर्णिमा
UP News LIVE: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या में सरयू नदी, प्रयागराज में गंगा और वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
देव दीपावली के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब चार बजे काशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद नमो घाट पर आयोजित ड्रोन शो का आनंद लेंगे। मुख्यमंत्री क्रूज से गंगा की भव्य महाआरती देखेंगे और चेत सिंह घाट पर होने वाले लेजर शो का भी अवलोकन करेंगे। वहीं, देव दीपावली पर काशी के घाटों को 11 लाख दीयों से रोशन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।
संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आज सहारनपुर में सामाजिक समरसता का संदेश गूंजेगा। भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। लुधियाना से काशी तक निकाली जा रही यह यात्रा दोपहर करीब दो बजे दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल पहुंचेगी। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सामाजिक समरसता और संत रविदास महाराज के विचारों पर चर्चा होगी।
UP News LIVE: अतीक अहमद की फंडिंग से कानपुर में खड़ी हुईं अवैध इमारतें, मन्नू संभालता था काम
कानपुर में अवैध बिल्डिंगों का कारोबार यूं ही नहीं फल-फूल रहा, बल्कि उसमें हवाला की फंडिंग और माफियाओं का पैसा लगा होने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। राधिका अपार्टमेंट में आग की घटना सामने आने के बाद पुलिस की जांच में ये तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि चमनगंज, बेकनगंज, बजरिया, अनवरगंज में बनी कई अवैध बिल्डिंगों में माफिया रहे अतीक अहमद का पैसा लगा है। पूर्व पार्षद मन्नू रहमान उसका पैसा लगाता था। अवैध बिल्डिंग बनाकर बेचने में कम से कम मुनाफा 30 फीसद का होता था, जिसे यह लोग आपस में बांट लेते थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अपर्णा यादव ने आजम खां को बताया ‘असुर’
यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आजम खां पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को कानपुर देहात में एक कथा कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा ने आजम खां की रिहाई से जुड़े सवाल पर बिना नाम लिए उन्हें ‘असुर’ कहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: सहारनपुर जाएंगे पंकज चौधरी
संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आज सहारनपुर में सामाजिक समरसता का संदेश गूंजेगा। भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। लुधियाना से काशी तक निकाली जा रही यह यात्रा दोपहर करीब दो बजे दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल पहुंचेगी। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सामाजिक समरसता और संत रविदास महाराज के विचारों पर चर्चा होगी।
UP News LIVE: मालखाने में सीज कार का कटा टोल, एक्सीडेंट भी हुआ; एक पर्ची ने खोली पुलिस की पोल
अलीगढ़ में पुलिस की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाने में सीज करके खड़ी की गई कार न सिर्फ सड़क पर दौड़ती रही, बल्कि गभाना टोल प्लाजा पर उसका टोल भी कट गया। करीब दो साल बाद जब मालिक कोर्ट का आदेश लेकर कार छुड़ाने पहुंचा तो गाड़ी एक्सीडेंट की हालत में मिली।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: भाजपा विधायक के काफिले में घुसा स्कॉर्पियो, कई गाड़ियों को मारी टक्कर
चंदौली में भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद स्कॉर्पियो ने घुसकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि उनके काफिले में पीछे करीब 15 और आगे पांच वाहन चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले उनके वाहन को टक्कर मारी, जिससे उनकी गाड़ी पलट गई। इसके बाद स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे वाहन को भी टक्कर मार दी।
UP News LIVE: यूपी में खराब परफार्मेंस वाले विधायक BJP की बड़ी चिंता, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी रिपोर्ट
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जेन-जी युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस करेगी। इनके साथ पार्टी संवाद स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। सोमवार की शाम सीएम योगी के साथ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कई फैसले हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: सरसों तेल 200 के पार, दाल-आटा के रेट भी चढ़े, महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट
शादी-ब्याह के सीजन के बीच महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले महज 15 दिनों के भीतर दाल, चावल, आटा और सरसों समेत अन्य तेलों के खुदरा दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। सरसों तेल दो सौ रुपए पार कर गया है। लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर से कानपुर तक हर जिले के बाजारों का एक जैसा हाल है। खाने पीने की जरूरी चीजों के महंगी होने से मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: काशी में आज देव दीपावली, सवा 5 बजे से जलेंगे दीप, 6 से गंगा आरती
देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली पर आज मंगलवार शाम काशी के गंगा घाटों से लेकर वरुणा और गोमती के तट तक आस्था और रोशनी का अद्भुत संगम दिखाई देगा। 108 घाटों पर 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों की जगमगाहट, मां गंगा की आरती और आसमान में सतरंगी आतिशबाजी के साक्षी बनने के लिए 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। इस बार उत्सव में आधुनिक तकनीक का नया आकर्षण भी जुड़ेगा। पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन भगवान शिव के तांडव से लेकर गंगा अवतरण तक के पौराणिक प्रसंगों को आसमान में साकार करेंगे। इन कार्यक्रमों का टाइम टेबल भी जारी किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: 2022 में भाजपा की हारी 100 से अधिक सीटें सहयोगी दलों को मिले, संजय निषाद ने कर बड़ी डिमांड
निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2022 में भाजपा की हारी हुई 100 से ज्यादा सीटें 2027 के चुनाव में सहयोगी दलों को मिलनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में है और आगे भी रहेगी लेकिन सीटों पर अंतिम फैसला भाजपा को करना है। मांगें पूरी न होने पर पार्टी की कोर कमेटी आगे की रणनीति तय करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: 20 साल पुराने मामले में आजम खां पर चार्जशीट की तैयारी, नोटिस लेकर घर पहुंची थी पुलिस
यूपी के रामपुर में करीब दो दशक पुराने जमीन कब्जे के मुकदमे में आजम खां को नोटिस तामील कराने के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। पुलिस अब मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: महंत आलोक दास कौन हैं? जिन्होंने गोंडा की श्रीराम कथा में हेलीकॉप्टर को बना दिया टैक्सी
यूपी के गोंडा के जयप्रभाग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा की भव्यता देखते ही बन रही है। इस राम कथा के आयोजक आलोक दास जी महाराज साधु और संतों को लाने-ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर को टैक्सी बना दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: जज की जगह ओवैसी को सलामी देने के मामले में तगड़ा ऐक्शन
सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में तगड़ा ऐक्शन भी हो गया है।सीओ सदर से हटाकर उन्हें सीओ ट्रैफिक बनाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: पांच साल की नौकरी में 35 लाख कमाए, 46 लाख खर्च कर दिए; दारोगा पर FIR
यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज पांच-साढ़े पांच साल की नौकरी में वेतन और अन्य वैध स्रोतों से करीब 35 लाख रुपये कमाने वाले एक दारोगा ने 46 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति बना डाली और खर्च कर दिए। कमाई और खर्च के इस बड़े अंतर ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) के शिकंजे में फंसा दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: नाम से नहीं, कर्म और आचरण से बनती है पहचान, मोहन भागवत का संदेश
डॉ. मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति, अध्यात्म, दर्शन और तीर्थ स्थलों की महत्ता का विस्तार से वर्णन करते हुए समाज के साथ युवा पीढ़ी को संदेश देने का काम किया। उन्होंने रामायण और मराठी भाषा में चौपाइयों के माध्यम से नाम और व्यक्ति के वास्तविक गुणों के बीच अंतर भी समझाया। उन्होंने कहा कि केवल नाम रख लेने से कोई उसके अनुरूप नहीं हो जाता। यदि किसी का नाम भागवत या मोहन है तो उसे अपने आचरण और कर्म से उस नाम की गरिमा के अनुरूप बनने का प्रयास करना चाहिए। नाम के अनुरूप जीवन जीने की पात्रता विकसित करना ही महत्वपूर्ण है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
First Published : November 24, 2026, 08:05 IST
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play