UP News Live : पीएम मोदी का सहारनपुर में रोड शो, आंबेडकर जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन – Live Hindustan

पीएम मोदी का सहारनपुर में रोड शो
UP News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर के गणेशपुर में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकल पड़े। रोड शो के दौरान स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में एक्सप्रेसवे किनारे खड़े थे। पीएम उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। एक्सप्रेसवे पर उनके भव्य रोड शो के दौरान एक्सप्रेसवे के किनारे बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता खड़े रहे। सभी प्रधानमंत्री का उत्साह से स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कार से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। चारों ओर ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। आम लोग और कार्यकर्ता खुशी से प्रधानमंत्री को देखते रहे और उनका जोरदार स्वागत करते रहे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट भी देखते रहे। उन्होंने इस एलिवेटेड रोड की बनावट और सुविधाओं को ध्यान से देखा। इसके बाद प्रधानमंत्री दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने वाले हैं। इस कार्यक्रम के जरिए वे तीन राज्यों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उधर, आज आंबेडकर जयंती पर यूपी में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। योगी सरकार इसे सिर्फ एक स्मृति दिवस नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, जागरूकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान में बदल दिया है। यूपी की प्रमुख खबरों की लाइव अपडेट्स यहां देखें-

ठेकेदार के मैनेजर की 3 टुकड़ों में मिली लाश, परिवार ने दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ दी तहरीर
रविवार रात फाफामऊ रेलवे पुल पर 3 टुकड़ों में मैनेजर का शव मिला। इसके तीन घंटे पहले वह घर से लापता हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनकी दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ठेकेदार के बड़े बेटे का 20 अप्रैल को मुंडन होने वाला था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी के इस जिले में बनेगा 2100 मीटर पहला केबल ब्रिज, दूधिया रोशनी से जगमगाएगा पुराना पुल
जून से पिलर पर सेगमेंट और सुपर स्ट्रक्चर रखने का काम शुरू हो जाएगा। सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सेगमेंट बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कान्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि पिलर का निर्माण 90 फीसदी तक पूरा हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
लोकसभा-विधानसभा में पिछड़ों को मिले अलग आरक्षण, सांसद चंद्रशेखर का बड़ा दांव
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आऱक्षण को लेकर नया कार्ड खेला है। चंद्रशेखर ने लोकसभा-विधानसभाओं में पिछड़ों को आरक्षण और अति पिछड़ी जातियों के लिए 15% अतिरिक्त आरक्षण की मांग की है।
पूर खबर यहां पढ़ें
भोजपुरी नाइट में भारी हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने तोड़ीं सैकड़ों कुर्सियां
लखीमपुर खीरी के ऐतिहासिक चैती मेले के मंच पर सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब भोजपुरी संगीत कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शकों के हुड़दंग और हंगामे के चलते मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। कार्यक्रम शुरू होते ही कलाकार को करीब से देखने की होड़ में दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति और बिगड़ गई। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए पंडाल में रखी 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ डालीं और लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग तक उखाड़ दी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि कलाकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को मंच पर महिला पुलिसकर्मियों का सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। भीड़ का रेला वीआईपी दीर्घा तक जा पहुंचा, जिससे वहां बैठे नगर पालिका अध्यक्ष को भी अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधेंगे पीएम मोदी
वेस्ट यूपी को मिलने जा रहा यह चौथा एक्सप्रेसवे न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आयाम भी बनेंगा। वेस्ट यूपी अब देश के सबसे आधुनिक सड़क नेटवर्क वाले क्षेत्रों में शुमार हो गया है। इससे किसानों को भी बड़ा फायदा होने वाला है।

वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधेंगे पीएम मोदी
मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15
यूपी के मथुरा में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक युवक का शव बरामद किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
पीएम मोदी की काशी में जाम के झाम को खत्म करने की बड़ी पहल, साड़ी-दवा मंडी होगी स्थानांतरित
वाराणसी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर के बीच स्थित दवा और साड़ी मंडी को कैंट मालगोदाम (नमो बनारस केंद्र) में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। 145 करोड़ की लागत से बनने वाले इस छह मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 844 दुकानें होंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें
नोएडा बवाल: योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, इससे कम सैलरी नहीं दे सकेंगी कंपनियां
नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद यूपी की योगी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की है। प्रदेश में तीन श्रेणियों का ऐलान किया गया है। सबसे ज्यादा वेतन नोएडा और गाजियाबाद में होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें
कौन है रोहित तिवारी? जो तय करता था कि कहां और कितने में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
यूपी का किडनी कांड लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने सोमवार को इस कांड के मास्टरमाइंड रोहित तिवारी को गिरफ्तार किया। रोहित तिवारी ही वो शख्स है जो यह तय करता था कि किसका कहां, कब और कितने में किडनी ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। रोहित ने कबूल किया कि उसने 30 से अधिक ट्रांसप्लांट कराए हैं।
कौन है रोहित तिवारी? जो तय करता था कि कहां और कितने में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
नोएडा बवाल का पाकिस्तान कनेक्शन, जांच में जुटी एंजेसियां, क्या बोले योगी के श्रम मंत्री अनिल राजभर
योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा बवाल के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है। इसके पाकिस्तान से कनेक्शन को लेकर आशंका जताई और कहा कि एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
IIT के 4 वैज्ञानिकों ने 42 दिन तक खंगाले 50 से अधिक पोर्न वीडियो, मां और दो बेटियों को दी नई जिंदगी
एक पति ने अपनी ही पत्नी और दो बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने और पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगा दिया। उसके इन आरोपों से हर कोई हैरान था। पुलिस के अनुरोध पर न्यायालय ने आईआईटी वैज्ञानिकोंं से पोर्न वीडियो की जांच कराई। 42 दिन तक 50 से अधिक पोर्न वीडियो की जांच की गई।
IIT के 4 वैज्ञानिकों ने 42 दिन तक खंगाले 50 से अधिक पोर्न वीडियो, मां और दो बेटियों को दी नई जिंदगी
फतेहपुर की निकली लुटेरी दुल्हनिया, गोरखपुर में दूल्हे को ठग कर हुई थी फरार
शादी के नाम पर ठगी के मामले काफी बढ़ गए हैं। ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन की गोरखपुर पुलिस तलाश कर रही है। इस दुल्हन की पहचान हो गई है। वह फतेहपुर की रहने वाली है। पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है।पुलिस उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फतेहपुर की निकली लुटेरी दुल्हनिया, गोरखपुर में दूल्हे को ठग कर हुई थी फरार
नया गोरखपुर के लिए 6 गांवों में जमीन जुटाने की कवायद शुरू
नया गोरखपुर बसाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। छह गांवों में सर्वेक्षण कर जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन के बदले ग्रामीणों को अच्छा मुआवजा मिलेगा जो सर्किल रेट के चार गुना तक हो सकता है।
नया गोरखपुर के लिए 6 गांवों में जमीन जुटाने की कवायद शुरू
हरदोई में देर रात ऑटो गैराज में लगी आग
हरदोई के एक ऑटो गैराज में देर रात आग लग गई। हरदोई अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने एएनआई को बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे हरदोई में सिटी मोटर वर्कशॉप में आग की सूचना मिली। एक फायर टेंडर हरदोई फायर स्टेशन से रवाना किया गया। यहां देखा गया कि आग बहुत तेज जल रही थी। 4 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस वर्कशॉप में दो सीएनजी से भरी गाड़िया थीं। आसपास के लोगों को बाहर निकाला और सामान खाली कराया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग का वास्तविक कारण जांच के बाद ही बताया जा सकता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News