UP News Live: मोमोज बेचने वाला बना करोड़पति, यूपी में गर्मी का येलो अलर्ट जारी – Hindustan Hindi News

Hot Weather
UP News Live: यूपी की इटावा पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो केवल चार वर्षों में मोमोज बेचते बचते करोड़पति हो गया। वह ‘बिग डैडी’ नामक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के जरिए युवाओं को फंसाकर खुद मालामाल हो गया। यूपी के कई शहरों में दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा।

बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, पति-पत्नी, इकलौते बेटे समेत पांच की मौत
मऊ के दोहरीघाट में एक भीषण सड़क हादसे में गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची से बेटी की शादी कराकर स्कार्पियो से लौट रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी लेन में ट्रेलर से टकरा गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, पति-पत्नी, इकलौते बेटे समेत पांच की मौत
मोमोज बेचने वाला देखते-देखते बन गया करोड़पति, इस तरह लोगों को फंसाकर हुआ मालामाल
यूपी की इटावा पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो केवल चार वर्षों में मोमोज बेचते बचते करोड़पति हो गया। वह ‘बिग डैडी’ नामक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के जरिए युवाओं को फंसाकर खुद मालामाल हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मोमोज बेचने वाला देखते-देखते बन गया करोड़पति, इस तरह लोगों को फंसाकर हुआ मालामाल
कंपनी बनाकर निवेश जुटाया फिर करोड़ों ठगे, फर्जी स्क्रीनशॉट से रकम दिखाकर ऐंठा कमीशन
यूपी के गोरखपुर में गुलरिहा इलाके में एक बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रियल एस्टेट,ज्वेलरी और शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कंपनी बनाकर निवेश जुटाया फिर करोड़ों ठगे, फर्जी स्क्रीनशॉट से रकम दिखाकर ऐंठा कमीशन
होमगार्ड परीक्षा: टेलीग्राम पर चैनल बना पेपर लीक का झांसा, क्यूआर कोड से ठगी की कोशिश
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 से पहले टेलीग्राम पर ‘पेपर लीक’ का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जालसाजों ने ‘EXAM PAPER WALLAH’ नाम से चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को गुमराह करने और क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए अवैध वसूली की कोशिश की।
पूरी खबर यहां पढ़ें: होमगार्ड परीक्षा: टेलीग्राम पर चैनल बना पेपर लीक का झांसा, क्यूआर कोड से ठगी की कोशिश
लखनऊ और दिल्ली में RSS के दफ्तरों पर होना था हमला, एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों ने कबूला, नक्शे भी मिले
यूपी एटीएस द्वारा नोएडा से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों, तुषार और समीर ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और लखनऊ स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर और भाजपा के बड़े नेता थे। इनके पास से दिल्ली-लखनऊ के नक्शे मिले हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ और दिल्ली में RSS के दफ्तरों पर होना था हमला, एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों ने कबूला, नक्शे भी मिले
वाराणसी से पुणे के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 28 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी के बरेका जनसभा स्थल से बनारस-हडपसर (पुणे) ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह पूरी तरह से गैर-वातानुकूलित (Non-AC) प्रीमियम ट्रेन होगी, जिसमें स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी से पुणे के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 28 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
आज यूपी में सताएगी धूप-गर्मी और लू, हीटवेव के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी
यूपी के कई शहरों में दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आज यूपी में सताएगी धूप-गर्मी और लू, हीटवेव के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी
मोमोज बेचने वाला बना करोड़पति, ऐसे हुआ मालामाल
यूपी की इटावा पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो केवल चार वर्षों में मोमोज बेचते बचते करोड़पति हो गया। वह ‘बिग डैडी’ नामक ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के जरिए युवाओं को फंसाकर खुद मालामाल हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मोमोज बेचने वाला देखते-देखते बन गया करोड़पति, इस तरह लोगों को फंसाकर हुआ मालामाल
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News