UP News Live: शामली ब्लास्ट में जिंदा जलीं मां-बेटियां, चंद्रशेखर के घर की कुर्की का आदेश – Hindustan

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो)
UP News Live: शामली में एक ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई। मां अपनी दो बेटियों संग जिंदा जल गई। हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के कारण बताया जा रहा है। हादसे में तीन की मौत हो गई और महिला के पति और दो बेटों की बाल-बाल जान बची है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद आग घर में तेजी से फैली। सभी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद के एमपी/एमएलए कोर्ट ने आसपा अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर को झटका देते हुए 17 नवंबर को पेश नहीं होने पर कुर्की के आदेश जारी किए हैं। साहिबाबाद में एक शादी में हुई मारपीट के मामले में चंद्रशेखर को कोर्ट में पेश होना था। चंद्रशेखर और उनके समर्थकों पर मारपीट के आरोप हैं। कोर्ट में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

UP News LIVE: रानी लक्ष्मीबाई का जीवन बेटियों को साहस-स्वाभिमान की देता है प्रेरणा: सीएम योगी
UP News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य शौर्य और अमर बलिदान केवल इतिहास की स्मृति नहीं, हर भारतीय के हृदय में प्रज्वलित स्वाभिमान की अमिट ज्योति है। उनका जीवन प्रत्येक बेटी को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
UP News LIVE: अखिलेश यादव का ऐलान, लखनऊ में लगाएंगे रानी लश्र्मीबाई की स्वर्णिम प्रतिमा
UP News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हम सरकार में आएंगे और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की ‘स्वर्ण तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा’ लखनऊ के गोमती रिवर फ़्रंट पर लगवाकर, उनका मान बढ़ायेंगे और उनका अनुनयन करनेवालों को सही सम्मान-स्थान दिलाएंगे।
UP News LIVE: सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत एआरटीओ ने कई वाहनों का किया चालान
UP News LIVE: श्रावस्ती में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चला रहा है। जिसमें रैली, गोष्ठी, स्कूलों में सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार, ब्लैक-स्पॉट्स का सर्वे एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्यवाही विशेषकर बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग, बिना रिफ्लेक्टर आदि पर कार्यवाही की जा रही है।
UP News LIVE: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UP News LIVE: सीतापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल अनूज कुमार यादव की तहरीर पर बिसवां पुलिस ने बीएलओ अखिलेश कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की है।
,विधानसभा क्षेत्र 149 बिसवां के बूथ संख्या 356 जलालपुर (मजरा-मधवापुर) पर मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता जसवंत ने 59 आपत्तियां दर्ज कराते हुए 55 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने पर सवाल उठाए थे। जांच में ईसीआई नेट पोर्टल पर सामने आया कि बीएलओ ने कुल 88 आपत्तियों पर कार्रवाई की थी।
UP News LIVE: तीन पहिए पर फर्राटे भर रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
UP News LIVE: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के चीनी मिल रोड पर गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे तीन पहियों पर फर्राटा भरते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
UP News LIVE: साढ़ू के घर आई नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
UP News LIVE: बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर इलाके में अपने रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक सूचना के अनुसार किशोरी गोंडा जिले की रहने वाली है। उसके पिता उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) गोंडा से अभिरक्षा में लेकर अपने पास रख रहे थे। 15 नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बालपुर स्थित अपने साढ़ू के घर आए थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे किशोरी शौच के लिए कुछ दूरी पर गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
UP News LIVE: खेत जोतने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला, ट्रैक्टर भी तोड़ा
UP News LIVE: बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के विशुनापुर में जमीन के पास खेत जोतने गए एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटा और ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। हमले में युवक बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
UP News LIVE: बंद मकान का ताला तोड़कर बर्तन, बक्सा और टुल्लू पंप चोरी
UP News LIVE: बलरामपुर में थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंडितडीह दुधरा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे बर्तन, बक्सा और टुल्लू पंप चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव निवासी अमरेन्द्र धर पुत्र सावला धर द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भतीजे जगधर पुत्र देवानन्द द्विवेदी का परिवार वर्तमान में बेंगलुरु में रहता है।
UP News LIVE: प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार जीती इंदिरा मैराथन
UP News LIVE: उत्तराखंड के प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का खिताब अपने नाम किया। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे यूपी के प्रयागराज में आनंद भवन के सामने से शुरू हुई 42.195 किलोमीटर की इस प्रतिष्ठित दौड़ में प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मुंबई के राज तिवारी दूसरे और इसी शहर के निखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। देशभर से आए धावकों ने मैराथन में दमखम दिखाया। दौड़ का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर प्रदीप चौधरी ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की नीतू सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
UP News LIVE: शामली में ब्लास्ट, मां और दो बेटियां जिंदा जलीं
UP News LIVE: शामली में बुधवार की देर रात एक ब्लास्ट में मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और दो बेटे बच गए। ब्लास्ट के कारण घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था। संभावना जताई जा रही है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ है।
UP News LIVE: चंद्रशेखर के घर की कुर्की के आदेश
UP News LIVE: यूपी के गाजियाबाद की एमपी/एमएलए कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की के आदेश दिए हैं। चंद्रशेखर और उनके समर्थकों पर साहिबाबाद में एक शादी में मारपीट करने के आरोप लगे थे। मामले में 17 नवंबर को चंद्रशेखर कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसी के बाद कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किए।
UP News LIVE: घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दो गंभीर
UP News LIVE: बलरामपुर में घने कोहरे के बीच बुधवार देर रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद कुछ पैदल राहगीरों के भी इसकी चपेट में आने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
UP News LIVE: गोरखपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, देंगे 792 करोड़ की योजनाओं की सौगात
UP News LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपु जिले में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी 621 करोड़ रुपये की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 171 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे, जिससे क्षेत्र को कुल 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी।
UP News Live: जेल से रिहा होते ही रामपुर पहुंचे आजम खान
UP News Live: समाजवादी पार्टी, सपा नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जिला जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद रामपुर स्थित अपने आवास पर लौट आए। उन्होंने कहा कि उनकी रिहाई उन लोगों के लिए जश्न का दिन है, जो संविधान, न्याय और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। बुधवार शाम अपने आवास पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखने वालों को बधाई दी और उन्हें राहत देने के लिए अदालत का धन्यवाद किया।
Location : लखनऊ
First Published : November 19, 2026, 06:28 IST
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News