UP News Today LIVE: उपचुनाव के बीच मिल्कीपुर जाएंगे CM योगी, रामलला के करेंगे दर्शन – Jansatta

Uttar Pradesh Latest News Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के लिए खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ मौसम का सितम और कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। इसके अलावा यूपी के ताजगंज में नकली घी का मामला सामने आया है। किसी भी बड़ी कंपनी का स्टीकर लगाकर फर्जी घी लोगों को बेचा जा रहा है।
वैसे आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर दौरे पर जा रहे हैं, उपचुनाव के बीच उनका यह दौरा मायने रखता है। बताया जा रहा है कि सीएम रामलला के दर्शन भी करेंगे और लोगों के साथ संवाद भी स्थापित कर सकते हैं। शुक्रवार को इसी कड़ी में सीएम गोरखपुर में काफी सक्रिय दिखे थे। उनकी तरफ से जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना था।
अब राजनीति, आस्था और भीषण ठंड का एपीसेंटर बने यूपी से कई और खबरें भी आपको मिलने वाली हैं। जुर्म की दुनिया हो, विकास की कई परियोजनाएं हों, सबकुछ यहीं पर जानने को मिलेगा। यूपी की हर बड़ी और छोटी खबर के लिए जनसत्ता के यूपी लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
आज की हर ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने आई महिला लापता हो गया है। दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वो महिला नहीं मिली है। परिजनों ने परेशान होकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवा दिया है।
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इससे पहले सीएम योगी ने भी यहां पर निरीक्षण किया है। राज्य सरकार काफी बड़े स्तर पर महाकुंभ के लिए तैयारी कर रही है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “…हमारी सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर स्मारक बना रही है… उन्हें पूरा सम्मान दिया गया, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, भारत सरकार ने उन्हें सम्मान दिया है और आगे भी देती रहेगी
यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस और ट्रक में टक्कर हो गई है। इस हादसे में 11 यात्री घायल हुए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचााने का काम किया है। समझने का प्रयास जा रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही की वजह से इतना भीषण हादसा हुआ।
दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए पीएम मोदी बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। गाजियाबाद के बाद अब नमो भारत ट्रेन दिल्ली में भी शुरू होने को तैयार है। पीएम मोदी कल इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
सर्दी के प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश में 8वीं क्लास तक के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के अग्रिम आदेश आने तक स्कूल बंद रहने वाले हैं। बड़ी बात यह है कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक बच्ची ने सिर्फ ई-रिक्शा से अपना सिर बाहर निकला था, उतने में ही वो एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच चुका है, हर कोई बच्ची की मौत से स्तब्ध है।
आगरा के दवा माफिया विजय गोयल की फैक्टरी में पकड़ी दवाओं को लेकर पुलिस की जांच अब और तेज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि जो दवाइयां मिली हैं, उन पर दो राज्यों का भी जिक्र है। ऐसे में अब एक टीम जांच के लिए गुजरात और उत्तराखंड जाएगी।
संभल जामा मस्जिद आज हाई कोर्ट में अपनी याचिका दायर करने जा रही है। पिछले साल 29 नवंबर को ही हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद कमेटी को अपनी याचिका दायर करने को कहा था। वैसे शुक्रवार को सर्वे रिपोर्ट भी एक सील बंद लिफाफे में कोर्ट को दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर दौरे पर जा रहे हैं। मिल्कीपुर में उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सीएम योगी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। खबर है कि वे वहां पर जनता से संवाद भी स्थापित कर सकते हैं। शुक्रवार को भी ऐसे ही उन्होंने गोरखपुर का दौरा किया था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News