UP News Today LIVE: मिल्कीपुर उपचुनाव में अखिलेश और डिंपल करेंगे सपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो – Jansatta

UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: महाकुंभ का आज 14वां दिन है। देश और दुनिया भर से हर रोज लाखों लोग महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 11.47 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी की वजह से महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। महाकुंभ मेले में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे हैं। जहां उन्होंने त्रिवेणी के पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। वहीं पीलीभीत से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद आज महामंडलेश्वर बन गए हैं। उनको निर्मल अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है।
हसनपुर मार्ग पर खेम सिंह कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर करीब दो लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम दिया। घटना के बाद घायल कारोबारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खेमसिंह कॉलोनी निवासी पुनीत चौहान जब दुकान से घर लौट रहे थे तभी शराब की दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट को अंजाम दिया।
मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन 3 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करेंगे। यह रोड शो सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में होगा। अजीत प्रसाद सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र हैं। इससे पहले 30 जनवरी को अजीत प्रसाद के समर्थन में सांसद डिंपल यादव, मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर रोड शो करेंगी। मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान होना है।
प्रयागराज पहुंचे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख को लेकर कहा कहा है कि महाकुंभ में सभी का स्वागत है। बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, सभी का स्वागत है।
प्रयागराज महाकुंभ में मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम पहुंची हैं। जहां उन्होंने कहा है, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस कुंभ मेले का हिस्सा बन सकी हूं, यहां की व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं।’
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 27 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे। जहां गृह मंत्री करीब 5 घंटा रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हैं, ‘आज ही के दिन 1950 में, भारत ने अपना संविधान लागू किया था जिसमें भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया था। देश भर में हुए एक के बाद एक लंबे संघर्ष के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बीआर अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई। आज इस मौके पर जब हम भारत के संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं भारत माता के उन महान सपूतों, शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई।’
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रयागराज महाकुंभ मेले में धर्मगुरू मोरारी बापू और स्वामी चिदानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख और साध्वी भगवती सरस्वती ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News