UP News Today LIVE: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में जारी की ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी, इन जिलों में हो सकती है बारिश – Jansatta

UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में साल 2025 के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। साल के पहले दिन भक्तों ने पूजा-अर्चना की और सरयू नदी में डुबकी लगाई। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 2 जनवरी को कुछ जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। तीन जनवरी से पांच जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ जिलों में देर रात और सुबह कोहरा रहेगा। 6 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों को जानने के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग
आगरा में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा न मिलने पर आंदोलित किसान अब अपनी जमीन वापस मांग रहे हैं। मंगलवार को तीसरे दिन भी इनर रोड की एक लेन बंद कर किसानों ने परिवार सहित धरना-प्रदर्शन जारी रखा। वे मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग पर अड़े हैं। उधर, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को शासन ने पत्रावलियों सहित तलब किया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर है। प्रयागराज शहर में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग में आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News