UP Top News Today: 200 रुपये के लिए युवक ने की दोस्त की हत्या, माघ मेला शुरू होने से पहले संतों में नाराजगी – Hindustan

UP Top News Today 30 December: कानपुर में महज 200 रुपये के लिए एक युवक ने दोस्त की हत्या कर दी। नौबस्ता के संजयगांधी नगर निवासी दोस्त राहुल अवस्थी की हत्या के आरोपी दोस्त कामता शर्मा पर मानों खून सवार था। रेलवे मैदान में शराब पीने के बाद उसने अपने भतीजे मोहित के साथ मिलकर राहुल को बेल्ट से मारना शुरू किया। सर्दी में जैकेट आदि पहने होने की वजह से जब राहुल के असर नहीं हुआ तो भतीजे के साथ मिलकर उसे नग्न कर दिया। इसके बाद दोबारा बेल्टों से मारना शुरू किया और अंत में ईंट से चेहरा व सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के बाद बाबा नगर निवासी कामता शर्मा ने पूरी वारदात कबूल कर ली है। इस दौरान उसके चेहरे पर जरा भी शिकन देखने को नहीं मिली।
संभल में जामा मस्जिद के समीप मौजा कोट (अंदर चुंगी) में स्थित 0.470 हेक्टेयर कब्रिस्तान की भूमि का मंगलवार को सीमांकन (पैमाइश) होगी। इसे लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। सोमवार शाम एसडीएम और एएसपी ने पुलिस-पीएसी और आरआरएफ फोर्स के साथ मस्जिद क्षेत्र में भ्रमण किया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। पैमाइश के दौरान भी पुलिस-पीएसी और आरआरएफ फोर्स तैनात रहेगी। आरोप है कि पिछले साल नवंबर में मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के दौरान कब्रिस्तान की जमीन पर बने मकानों से ही पथराव किया गया था।
उधर, प्रयागराज में मेला प्राधिकरण कार्यालय पर मौजूद वृंदावन से आए निरंजनी अखाड़े के गोपाल नंद गिरि जमीन न मिलने से खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यदि मेला प्रशासन ने आज जमीन नहीं दी तो वह कल प्राधिकरण कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगे। गोपाल नंद गिरि ने मेला प्रशासन पर पक्षपात करने और एक बाबा के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि बाबा के लोग प्रशासन की मिलीभगत से प्राधिकरण कार्यालय पर धरना देने वाले लोगों से मारपीट कर रहे हैं।

सिपाही के पास कहां से आई कोठी बनाने के लिए करोड़ों की रकम, कफ सिरप कांड में अब खुलेंगे राज?
कफ सिरप तस्करी मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम अभी तक यह नहीं पता कर सकी कि बर्खास्त सिपाही ने कोठी बनाने के लिए करोड़ों की रकम कहां से जुटाई। आलोक के परिजन इस बारे में कोई जवाब नहीं दे सके थे। ऐसे में ईडी आलोक और अमित टाटा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों से उनकी संपत्ति व खातों में मिले बड़े लेन-देन के बारे में पूछा जाएगा। ईडी इन दोनों से दवा फर्मों और खातों के लेन-देन दिखाकर सवाल जवाब करेगी। एसटीएफ ने भी ईडी को कई तरह के साक्ष्य दिए थे। इस आधार पर ही ईडी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सिपाही के पास कहां से आई कोठी बनाने के लिए करोड़ों की रकम, कफ सिरप कांड में अब खुलेंगे राज?
दो शहरों में AI सिटी, 30000 करोड़ से डेटा सेंटर; सीएम योगी ने सेट किया नए साल का रोडमैप
नए वर्ष 2026 से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक विशेष पत्र ‘योगी की पाती’ साझा किया है। इसके जरिए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को तकनीक और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया है। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी वर्ष में सरकार का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों पर रहने वाला है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दो शहरों में AI सिटी, 30000 करोड़ से डेटा सेंटर; सीएम योगी ने सेट किया नए साल का रोडमैप
जब तक सेंगर को फांसी नहीं, तब तक लड़ूंगी; सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन्नाव रेप पीड़िता का बढ़ा हौसला
जब तक फांसी नहीं होगी, तब तक लड़ूंगी। यह कहना है भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ ल़ड़ाई लड़ रही उन्नाव के चर्चित रेप कांड की पीड़िता का। सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने रेप पीड़िता का हौसला बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इसे देश की बेटियों की जीत बताया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जब तक सेंगर को फांसी नहीं, तब तक लड़ूंगी; सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन्नाव रेप पीड़िता का बढ़ा हौसला
महाठग रवींद्र सोनी को फिर रिमांड पर लेगी एसआईटी, क्रिप्टो और सोने में निवेश के मिले सबूत
महाठग रवींद्र नाथ सोनी को एक बार फिर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए एसआईटी तैयारी कर रही है। एसआईटी को क्रिप्टो और सोने में निवेश से जुड़े कई साक्ष्य और फोटो मिले हैं। इन साक्ष्यों की तस्दीक और सोना बरामदगी को लेकर रवींद्र का पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेने की तैयारी हो रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: महाठग रवींद्र सोनी को फिर रिमांड पर लेगी एसआईटी, क्रिप्टो और सोने में निवेश के मिले सबूत
UP Weather: ठंड से ठिठुरा यूपी, कोहरे ने थामी ट्रेनें और उड़ानें, 50 से अधिक जिलों में अलर्ट
कड़ाके की सर्दी, बर्फीली हवाओं के कारण यूपी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जिससे ‘शीत दिवस’ जैसे हालात हो गए हैं। सूरज की लुकाछिपी से दूसरे दिन भी गलन से निजात नहीं मिली। कोहरे की वजह से यूपी समेत पूरे देश में उड़ाने प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें भी विलंब से चलीं। गोरखपुर में दिन का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम से दिल्ली से गोरखपुर आने वाली दो उड़ानें रद्द रहीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ठंड से ठिठुरा यूपी, कोहरे ने थामी ट्रेनें और उड़ानें, 50 से अधिक जिलों में अलर्ट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News