US राष्ट्रपति का विरोध, दीवारों पर दिखाए गए ट्रंप-एपस्टीन के फोटोज और वीडियोज – Hindustan Hindi News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यौन शोषण के अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच कई तरह के दावों से बवाल मच चुका है। अब वॉशिंगटन डीसी में नए तरीके का विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में मीडिया की मौजूदगी है और उस बीच, वॉशिंगटन हिल्टन होटल की बाहरी दीवारों पर प्रदर्शनकारियों ने वीडियोज और ऑडियोज चलाए, जिसमें ट्रंप और जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें थीं। इसमें पीछे ऑडियो भी चल रहा था, जिसमें दोनों के बीच के ईमेल पढ़कर सुनाए जा रहे थे।

दीवारों पर दिखाए जा रहे ट्रंप और एपस्टीन के वीडियोज और फोटोज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वे दीवार पर प्रोजेक्टर से दिखने वाली तस्वीरों को बड़े गौर से देख रहे थे। दरअसल, वॉशिंगटन में हुए विरोध प्रदर्शन इस वजह से भी खास है, क्योंकि यहां व्हाइट हाउस को कवर करने वाले तमाम पत्रकारों की मौजूदगी है। उनके लिए डिनर आयोजित किया गया है, जिसमें व्हाइट हाउस कवर करने वाले रिपोर्टर, अन्य पॉलिटिकल लीडर्स और अहम हस्तियां शामिल हो रहीं।

ट्रंप इस डिनर प्रोग्राम में पहली बार शामिल हो रहे हैं। वह अमेरिका की मीडिया की लगातार आलोचना करते आए हैं और कई चैनलों व पत्रकारों को खुले मंच से फेक न्यूज कहते रहते हैं। कई पत्रकार अपने सवालों से भी ट्रंप को असहज कर चुके हैं, जिससे उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि ट्रंप और एपस्टीन के बीच 1990 के दशक में सामाजिक संपर्क और पार्टी सर्किल के जरिए जान-पहचान हुई थी। दोनों को कई बार साथ में सार्वजनिक आयोजनों और तस्वीरों में देखा गया और फिर जब बाद में एपस्टीन का नाम बाल शोषण के अपराधी के तौर पर सामने आया तो ट्रंप पर भी कई आरोप लगे। हालांकि, इन आरोपों को ट्रंप ने खारिज कर दिया और कहा कि उनका एपस्टीन से संबंध टूट गया था और वे उससे दूरी बना चुके थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप लगे, जिनकी जांच में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए। ट्रंप पर इस मामले में कोई आपराधिक आरोप सिद्ध नहीं हुआ, लेकिन उनके पुराने संबंधों को लेकर चर्चा होती रही।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News