Train
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 21 जून का दिन नो ट्रेन डे होगा। यहां सुबह से ही अगले 24 घंटे तक एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। इससे पहले कोविड के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था। लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से 11 मई 2020 तक सेंट्रल से एक भी ट्रेनें नहीं चली थीं। लेकिन इस बार इंटरलॉकिंग के चलते ऐसा हो रहा है। जिसकी वजह से राजधानी, संपूर्ण क्रांति, पुरुषोत्तम, दुरंतो समेत कई ट्रेनें कानपुर सेंट्रल पर नहीं आएंगी। ये सभी ट्रेनें चंदारी से होते हुए निकलेंगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी।
Uttar Pradesh News Live: जब मुस्लमान शिफ्ट में सो सकते हैं, तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? बकरीद को लेकर बोले भाजपा सांसद
Uttar Pradesh News Live: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर दिन प्रति दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, महंगाई और बकरीद को लेकर बयान दिया है। ईद उल-अज़हा पर उन्होंने कहा है कि अगर मुसलमानों की संख्या ज्यादा है तो वह शिफ्ट में नमाज क्यों नहीं पढ़ते? वहीं, बढ़ती तेल की कीमत पर उनका कहना है कि कोरोना में जिस प्रकार चुनौतियों से निपटा गया था उसी तर इस बार निबटा जाएगा। वहीं वैश्विक संकट पर अखिलेश यादव के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है।
जब मुस्लमान शिफ्ट में सो सकते हैं, तो नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते? बकरीद को लेकर बोले भाजपा सांसद
Uttar Pradesh News Live: चित्रकूट में घर में सो रहे युवक को जगाया फिर चाकू से गोदकर मार डाला
Uttar Pradesh News Live: चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर में सोमवार की आधी रात घर में सो रहे युवक को जगाने के बाद पास ही में कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजमा देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। मृतक का शाम को ढ़ाबा संचालक से किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। घटना की जानकारी पाकर फील्ड यूनिट टीम के साथ एसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Uttar Pradesh News Live: छह लोगों के मर्डर केस का दोषी तिहाड़ से आया बाहर, पुलिस कस्टडी में किया निकाह
Uttar Pradesh News Live: दस साल दिल्ली के एक व्यापारी के परिवार के छह लोगों के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सजायाफ्ता समौली गांव के रहने वाले वाजिद सोमवार को पुलिस हिरासत में 10 घंटे के पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा। जहां उसने मेरठ के पावटी अफजलपुर के रहने वाले नसीम अहमद अंसारी की बेटी यासमीन से निकाह किया। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस जेल लेकर चली गई।
छह लोगों के मर्डर केस का दोषी तिहाड़ से आया बाहर, पुलिस कस्टडी में किया निकाह
Uttar Pradesh News Live: कानपुर सेंट्रल पर 21 जून को ‘नो ट्रेन डे’, 24 घंटे नहीं चलेगी कोई ट्रेन
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छह साल बाद एक बार फिर 21 जून को नो ट्रेन डे होगा। सुबह 6 या 8 बजे से 24 घंटे तक यहां से एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। इससे पहले कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च-2020 से 11 मई-2020 तक सेंट्रल से एक भी ट्रेन नहीं चली थी। इस बार इंटरलॉकिंग के काम की वजह से ऐसा होने जा रहा है। 11 जून से 20 जून तक प्री और नान इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके बाद 21 जून को मुख्य इंटरलॉकिंग का काम होगा। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि इसी वजह से सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से डायवर्ट करके चलाया जाएगा।
कानपुर सेंट्रल पर 21 जून को ‘नो ट्रेन डे’, 24 घंटे नहीं चलेगी कोई ट्रेन
Uttar Pradesh News Live: बाराबंकी में चार दोस्तों की हादसे में मौत
Uttar Pradesh News Live: बाराबंकी के लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर भिखरा गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रेलर में टकरा गई। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
Uttar Pradesh News Live: छह हत्याओं के आरोपी ने कस्टडी में किया निकाह
Uttar Pradesh News Live: दस वर्ष पूर्व दिल्ली के एक व्यापारी के परिवार के छह लोगों के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सजायाफता समौली गांव निवासी वाजिद सोमवार को पुलिस हिरासत में 10 घंटे के पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा। जहां उसने मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी नसीम अहमद अंसारी की पुत्री यासमीन से निकाह किया। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस जेल लेकर चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play