Uttarakhand Election Result LIVE: उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर, प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं – Jansatta

Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 LIVE: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। अलग-अलग जगहों से कई महिलाओं ने चुनाव में बाजी मार ली है। कोई कैंडिडेट एक मत से चुनाव जीत रहा है तो कोई लगातार तीसरी जीत हासिल कर रहा है। बता दें कि पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 फीसदी मतदान हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 32,580 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग का पहला फेज 24 जुलाई को और दूसरा फेज 28 जुलाई को हुआ। उत्तराखंड में राज्य चुनाव आयोग की पूर्व अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए गए। कुल 47,77,072 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 24,65,702 पुरुष, 23,10,996 महिला और 374 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
21 साल की प्रियंका नेगी सारकोट गांव की प्रधान चुनी गई हैं। यह गांव कर्णप्रयाग जिले के गैरसैंण में आता है
मंजाकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य – अंजलि
मंगसू क्षेत्र पंचायत सदस्य – रुक्मिणी 
जखण्ड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य – अचला खंडेलवाल
यूटूबर दीपा नेगी ग्राम प्रधान चुनाव हार गई हैं। उन्हें घिमतोली ग्राम पंचायत में कविता देवी ने हराया।
उत्तरकाशी बरसाली जिला पंचायत सीट पर निर्दलीय भरत सिंह बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की है।
ल्वारा जिला पंचायत वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार सुबोध बागवाड़ी की जीत हुई है।
देहरादून के रायगी सदस्य जिला पंचायत सीट से कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार श्याम सिंह चौहान ने जीत दर्ज की।
चमोली पंचायत चुनाव नतीजों में प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं। महज 21 साल की उम्र में गांव की जिम्मेदारी संभालेंगी प्रियंका।
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सीट पर अभी तक बीजेपी का खाता तक नहीं खुल सका है। वहीं चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अभी तक कांग्रेस को दो और चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
देहरादून में अब तक कुल 37 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। 37 में से 26 सीटें भारतीय जनता पार्टी समर्थित और बागी कैंडिडेट जीते हैं। वहीं 11 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।
रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता सिंह ने चुनाव में 60 वोटों से जीत हासिल की है।
घंडियाल ग्राम सभा से प्रधान पद पर सचिन कुमार महज 14 वोटों से ही जीते।
मंगरोली जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें केवल 297 वोट से जीत मिली।
ग्राम पंचायत गुल्लरगोजी से ग्राम प्रधान पद पर आरती ने जीत हासिल की।
पिथौरागढ़ के बीसा बजेड़ जिला पंचायत सदस्य का नतीजा सामने आया है। राकेश चंद ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को करारी मात दी। अब तक 1 सीट बीजेपी और 2 सीट निर्दलीय ने जीतीं।
रायपुर ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा रामनगर डंडा थाने से जयेंद्र सिंह सिजवाल ने 669 वोट से जीत दर्ज की।
विकास खंड कपकोट की क्षेत्र पंचायत किलपारा से पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू की करारी शिकस्त हुई है। वहीं बदियाकोट से उनकी पत्नी किरन दानू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है।
मुनस्यारी की कांग्रेस विधायक हरीश धामी की गृह क्षेत्र पंचायत सीट से बीजेपी के ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार प्रदीप रावत विजयी। पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति को हराया।
नैनीताल जिले के भीमताल में जंगलियागांव सीट पर राधा देवी को मिली जीत।
जिला पंचायत सदस्य सिमकुना सीट से कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दीपा देवी को 2900 वोटों के अंतर से मात दी। उन्होंने 4800 वोट हासिल किए और वहीं दीपा को महज 1900 वोट ही मिले।है।

जंगलियागांव से गीता आर्या पंचायत सदस्य बनी हैं। वहीं रानीबाग द्वितीय से संदीप राणा ने बाजी मारी है। बेलुवाखान प्रथम से शान्ती पाण्डे जीती हैं। थापला से चित्रा पंत ने जीत हासिल की। बेल से संदीप गोस्वामी जीते। रानीबाग प्रथम से ज्योति डसीला पंचायत सदस्य बनी हैं। रौशिल से ममता भनवाल की जीत औरओखल ढुंगा से चिराग सिंह बोरा ने जीत हासिल की।
रायपुर ब्लाक के सिल्ला भटभेरी ग्राम पंचायत से प्रधान मगन लाल उनियाल की जीत सिर्फ एक वोट से हुई।
चमोली के मंडल घाटी में बड़ा ही रोमांचक फैसला देखने को मिला है। यहां पर 23 साल के नितिन प्रधान को 139 वोट मिले। वहीं दूसरे कैंडिडेट को भी इतने ही वोट हासिल हुए। इसके बाद सिक्‍का उछालकर फैसला हुआ। सिक्‍का नितिन के पक्ष में गिरा और इस तरह नितिन गांव के प्रधान बन गए।
त्रियुगीनारायण सीट से जिला पंचायत के लिए अमित मैखंडी ने बाजी मारी है।
विकासखंड जौनपुर में भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता देवी मनवाल ने 112 वोटों से जीत हासिल की है।
रुद्रप्रयाग के भीरी जिला पंचायत सीट से निर्दलीय चुनाव जीती। निर्दलीय किरन देवी ने की जीत दर्ज की।
विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस के समर्थित चैत सिंह ने बाजी मारी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया हराया।
धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत ने इस बार एक अलग ही मैसेज मिला है। यहां पर एक ही घर से दो लोगों ने चुनावों में बाजी मारी है। पति तो प्रधान बने और पत्नी बीडीसी बनी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News