अल्मोड़ा के हवालबाग के खत्याड़ी जिलापंचायत सीट के परिणाम घोषित. भाजपा कि ममता कनवाल जीतीं. वहीं धोलादेवी के काभड़ी जिला पंचायत सीट के भी परिणाम घोषित हो गए, जहां कांग्रेस प्रत्याशी भावना जोशी जीत गईं. इसके अलावा हवालबाग के सकनियाकोट जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भाजपा जिलाध्यक्ष महेश न्याल जीत गए. वहीं लमगड़ा के खांकर जिला पंचायत सीट के भी परिणाम घोषित हो गए. सुनीता कुंजवाल 2800 वोटों से जीतीं. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की हैं बहू.
अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव में द्वाराहाट की खीड़ा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किरण नेगी ने जीत दर्ज की है. कड़े मुकाबले में किरण नेगी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए सफलता हासिल की. इस जीत को स्थानीय जनता का समर्थन और उनकी सादगीपूर्ण छवि का परिणाम माना जा रहा है. किरण की जीत ने निर्दलीय उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर साबित कर दिया है.
चमोली जिले की रानो सीट पर हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी चुनाव हार गईं. भाजपा के लिए यह हार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना मानी जा रही है. रजनी भंडारी ने क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन मुकाबले में उन्हें विरोधी उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव परिणाम ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है.
नैनीताल जिले की बेतालघाट तहसील अंतर्गत चापड़ सीट पर जिलापंचायत सदस्य चुनाव में मतगणना के बाद हुए विवाद के चलते पुनर्गणना (रिकाउंटिंग) कराई गई. शुरू में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप पंत को 7 वोटों की बढ़त के साथ विजेता घोषित किया गया था. लेकिन बाद में हुई पुनर्गणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तरुण शर्मा ने जीत हासिल कर ली है. रिकाउंटिंग में तरुण शर्मा ने 4 वोटों से बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. दोनों पक्षों के समर्थक इस बदलाव को लेकर सक्रिय हैं और अब अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह घटना चुनावी प्रक्रियाओं की संवेदनशीलता और वोटों की सत्यता पर सवाल भी खड़ा करती है.
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एरोड़ सीट के लिए हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. भाजपा के प्रत्याशी हिमांशु कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की है. इस जीत के साथ हिमांशु कुमार ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती और जनता के बीच अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया है. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने प्रभावी प्रचार-प्रसार और स्थानीय जनता के समर्थन से विजय प्राप्त की. हिमांशु कुमार की जीत को क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
नैनीताल के ढोलीगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में बीजेपी के समर्थन प्राप्त प्रत्याशी बहादूर सिंह नागदली ने निर्दलीय उम्मीदवार योगराज बिष्ट को कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव जीत लिया है. इस जीत के साथ बहादूर सिंह नागदली ने स्थानीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया है. चुनाव परिणाम ने क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता को भी दर्शाया है. चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में बहादूर सिंह नागदली ने बेहतर रणनीति और जनसमर्थन के दम पर बाज़ी मारी. इस जीत को क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को तकनीकी, वित्तीय और शासन व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का समग्र विकास आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने एकीकृत पंचायत भवनों के निर्माण के निर्देश दिए, जहां ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आशा आदि एक ही स्थान पर कार्य करेंगे. पंचायतों के बजट नियोजन को बेहतर बनाने और सभी गांवों के सुनियोजित विकास की बात कही. पंचायतीराज विभाग से यह आकलन करने को भी कहा गया कि अगले 15 वर्षों में कितना ग्रामीण क्षेत्र शहरी बनेगा. उन्होंने ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव दिया और इसके लिए नियमित कैलेंडर बनाने को कहा.
हल्द्वानी- जिला पंचायत अध्यक्ष की हार
बीजेपी प्रत्याशी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की हार
निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल बोरा से हारी बेला
रामड़ीआन सिंह सीट से हारी बेला तोलिया
पौड़ी : जयहरीखाल ब्लॉक की जिला पंचायत सीट टसीला से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम नेगी 1900 वोटों से जीतीं.
नैनीताल : बेतालघाट जिला पंचायत सीट चापड़ में रिकाउंटिंग..
निर्दलीय प्रदीप पंत जीते थे 7 वोटों से..
बीजेपी समर्थित तरुण शर्मा ने की है रिकाउंटिंग कि मांग..
विकास खण्ड सहसपुर से जीते ग्राम प्रधान
ग्राम पंचायत बिधोली से चतर सिंह जीते
ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा से मीना कोटाल जीती
ग्राम पंचायत सिघली से विक्रम सिंह जीते
ग्राम पंचायत जंतानवाला से मंजू पवार जीती
ग्राम पंचायत घनघोड़ा से आशु थापा जीती
ग्राम पंचायत दूधई से शुभम मल्ल जीते
ग्राम पंचायत बिष्ट गाँव से भारती जवादी जीती
ग्राम पंचायत पुरुकुल गाँव से आँचल पुंडीर जीती
ग्राम पंचायत पुरोहितवाला से तनूजा घाले जीती
ग्राम पंचायत आमवाला से रशीद अली जीते
ग्राम पंचायत बडोवाला से अंजू शर्मा जीती
ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर से शिवानी देवी जीती
ग्राम पंचायत भाऊवाला से पुष्पा चौहान जीती
ग्राम पंचायत कांसवाली कोठरी से नीरज नेगी जीते
सयाल्दे के बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट पर बीजेपी को झटका
विधायक पुत्र करन जीना चुनाव हारे
सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे हैं करन जीना
करन नेगी ने जीती बाजी
पिथौरागढ़ : मदकोट जिला पंचायत सीट का नतीजा
कांग्रेस की भावना देवी जीतीं
बीजेपी की हंसा देवी को हराया
अब तक 2 सीट निर्दलीय, 1 सीट बीजेपी, 1 कांग्रेस जीती
उत्तरकाशी बरसाली जिला पंचायत सीट पर निर्दलीय भरत सिंह बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की है. भरत सिंह बिष्ट ने दूसरी बार डुंडा सीट से विजय हासिल की है. वहीं बरसाली जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी हीरालाल विजय घोषित हुए. जिला पंचायत सीट जैमर से भाजपा के मदन बिजल्वाण विजय घोषित हुए. वहीं जनपद के 6 विकासखंड में 8:00 बजे सुबह से लगातार मतगणना शांतिपूर्वक चल रही है. ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के विजय प्रत्याशियों को समर्थक फूल मालाओं से स्वागत कर भव्य झुलूस निकाल रहे हैं.
चमोली पंचायत चुनाव नतीजों में प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं. महज 21 साल की उम्र में गांव की जिम्मेदारी संभालेंगी प्रियंका. गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट की रहने वाली है प्रियंका. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव गोद लिया है.
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सीट पर अभी तक बीजेपी का खाता नहीं खुल पाया है, जबकि चार राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है. अभी तक कांग्रेस को दो और चार सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है.
टिहरी में पंचायत चुनाव रोचक हो गया है. भूत्सी जिला पंचायत सीट पर सीता देवी जीत गईं. 112 वोट से जीती सीता देवी. कांग्रेस समर्थित हैं सीता देवी. सीता देवी का नामांकन रद्द हुआ था.
हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से सीता देवी को राहत मिली थी.
देहरादून जिला पंचायत सदस्य परिणाम सामने आ रहे हैं. अब तक 37 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं. 37 में से 26 सीटे बीजेपी समर्थित और बीजेपी के बागी उम्मीदवार जीते हैं. 11 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते.
बागेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कपकोट ब्लॉक से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू बीडीसी चुनाव में सिर्फ 7 वोटों से हार गए. इस चुनाव में बीजेपी को अब तक कई झटके लग गए हैं.
रामनगर में अब तक ये ग्राम प्रधान जीते
1-क्यारी -नवीन सती
2-टेडा -राशि रावत
3-भलोन- धर्मेंद्र कुमार
4-पाटकोट- रमेश चंद्र
5-चुकुम -सौरभ कुमार
6-नाथूपुर -इंदु लटवाल
7-गजपुर छोई -सुरेश बिष्ट
8- पूछड़ी- नरगिस
9- मंगलार- हेमंत बिष्ट
10- ढिकुली – खष्टी देवी
11- कठियापुल – जसकरण सिंह 12-चिलकिया तनुप्रिया
अब तक ये बीडीसी जीते
1- भूपेंद्र कुमार- किशनपुर छोई (बीजेपी समर्थित)
2- मोरध्वज लटवाल – नाथूपुर छोई (बीजेपी समर्थित)
3- भावना रावत – पूछड़ी (बीजेपी समर्थित)
4 – जस्सागांजा- रामसिंह जलाल (बीजेपी समर्थित)
5 – हंसी जलाल- दयारामपुर टांडा (बीजेपी समर्थित)
6- सुमन रावत – ढिकुली (बीजेपी समर्थित)
7- अजय – पाटकोट (कांग्रेस समर्थित)
8- संजय नेगी- टेढ़ा (निर्दलीय, निर्विरोध)
9- श्वेता बिष्ट शंकरपुर भूल (बीजेपी समर्थित)