Baishakh Purnima 2026: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को काफी खास और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ दान-पुण्य का काम करने से विशेष कृपा मिलती है। वैशाख पूर्णिमा पर किए जाने वाले हर अच्छे और धार्मिक काम का फल जल्दी मिलता है। साथ ही इससे घर में सुख-शांति आती है और खुशहाली बनी रहती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें पूजने से जिंदगी में तरक्की मिलती है और पैसों की स्थिति भी मजबूत बनती है। वहीं इस दौरान कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं जिनकी मदद से पैसों की तंगी या फिर किसी भी तरह की दिक्कत दूर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल वैशाख पूर्णिमा कब है और इस दौरान के शुभ मुहूर्त क्या हैं? साथ ही जानेंगे एक आसान सा उपाय जो घर के मंदिर से जुड़ा हुआ है।
हिंदू पंचांग के हिसाब से वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी 30 अप्रैल की रात से होगी। तिथि के शुरुआत होने का समय रात में 9 बजकर 13 मिनट है। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 1 मई को होगा। पंचांग के अनुसार तिथि के समापन का समय रात में 10 बजकर 53 मिनट है। ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए वैशाख पूर्णिमा का दिन 1 मई होगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 58 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 52 बजे से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक
बात की जाए उपाय की तो वैशाख पूर्णिमा के दिन कौड़ी लेकर आएं। इसे मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि इसकी मदद से पैसों से जुड़ी दिक्कत तुरंत दूर हो जाती है। अब समझ लेते हैं कि इस उपाय को कैसे करना है। वैशाख पूर्णिमा वाले दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें। अपने पूजा घर की साफ-सफाई करें। अब एक चौकी लें और इस पर लाल रंग का आसन बिछा दें। इस चौकी पर अब मां लक्ष्मी की मूर्ति और तस्वीर को रख दें। चौकी पर ही सामने 1 या तीन कौड़ी रख दें। अब दीए का जलाकर पूजा करें। सच्चे मन से मां लक्ष्मी से घर-परिवार की बरकत के लिए कामना करें।
अब कर लेते हैं काम की बात। पूजा वाले दिन इन कौड़ियों को आप मंदिर में रहने दें। आप चाहे तो इसे अपने घर की तिजोरी या फिर पर्स में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे पैसों से संबंधित कोई भी बाधा खत्म हो जाती है। साथ ही फालतू के खर्चों पर भी लगाम लग जाता है। एक प्रो टिप ये है कि पूजा और इस उपाय को करते हुए आप सकारात्मक रहें। आप मन ही मन जितना अच्छा सोचेंगे रिएलिटी में चीजें भी उतनी ही सही होंगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play