Varanasi News: वाराणसी। प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए। ओपीडी सुचारु रूप से संचालित हों। संसाधनों के अनुरूप ऑपरेशन किए जाएं। वहीं सभी सर्जनों की मासिक समीक्षा हो और उनके द्वारा की गई सर्जरी की रिपोर्ट तैयार की जाए। डिप्टी सीएम बुधवार को सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल की विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के दौरान पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति जानी। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा। प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल से कहा कि स्वास्थ्य परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा कराएं। अगर निर्माण में लापरवाही होती है तो कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित निगरानी का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जौनपुर के जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों का सरकारी अस्पतालों पर विश्वास बढ़ाएं। व्यवस्था इतनी मजबूत बनाएं कि लोग सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराना पसंद करें। समय से सूची भेजकर ड्रग वेयर हाउस से दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में बनारस मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. पीआर मिश्रा मौजूद थे।
अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं जरूर मिले
डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में जरूरी दवाओं, स्ट्रेचर, पेयजल, पर्याप्त बेड तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
आरोग्य मंदिर को बेहतर करें
डिप्टी सीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं एएनएम के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाया जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play