Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बिगड़े मौसम का असर शनिवार को विमान संचालन पर देखने को मिला। एयर इंडिया एक्सप्रेस का देर रात दिल्ली से वाराणसी आने वाला विमान ऑपरेशनल कारणों से निरस्त कर दिया गया। सुबह 8.30 बजे विमानों का संचालन शुरू हो पाया। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान आईएक्स 184 अपने निर्धारित सुबह 6.30 से 2.07 घंटे लेट होकर सुबह 8:37 बजे पहुंचा। इंडिगो भुवनेश्वर का विमान अपने निर्धारित समय के 30 मिनट की देर से एयरपोर्ट पहुंचा। भुवनेश्वर का विमान 1.33 मिनट की देरी से वाराणसी दोपहर 01.08 बजे पहुंचेगा। वहीं, तेज हवा के कारण एयरपोर्ट मुख्यमार्ग पर लगे होर्डिंग देर रात एक पंचर की दुकान पर गिर गया।
संयोग अच्छा रहा की दुकानदार दुकान बंद कर चला गया था। कई जगह बिजली के तार टूट कर गिरा गया जिसके चलते सगुनहा, बाबतपुर, चिउरापुर, तक्की, घमहापुर, धरमनपुर मंगारी सहित अन्य गांवों की बिजली देर रात से पूरी तरह ठप रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play