इमरान की पार्टी का प्रदर्शन रोकने के लिए 1 अरब रुपये खर्च करेगा कंगाल पाकिस्तान! इस्लामाबाद में धारा 144 लागू – Aaj Tak

Feedback
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने राजधानी इस्लामाबाद में प्रस्तावित प्रदर्शन को 27 सितंबर से बढ़ाकर 4 अक्टूबर कर दिया है. प्रदर्शन की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ने से पाकिस्तान सरकार का सुरक्षा खर्च बढ़ने की संभावना है. PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च का ऐलान किया था. पार्टी की प्रमुख मांग अपने संस्थापक इमरान खान की रिहाई है.
73 वर्षीय इमरान खान 2023 से जेल में हैं. भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह रावलपिंडी की हाई सिक्योरिटी अदियाला जेल में बंद हैं. प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए संघीय सरकार ने सड़कों को बंद करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सैकड़ों शिपिंग कंटेनर मंगाए थे.
हालांकि, PTI ने प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए टाल दिया. ऐसे में सरकार को प्रदर्शन शुरू होने तक एक और सप्ताह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनी होगी. डॉन अखबार के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि PTI के प्रदर्शन से निपटने के लिए राजधानी पुलिस ने 82 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की मांग की थी. अब तारीख बढ़ने के कारण यह खर्च दोगुना होकर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा हो सकता है.
अब ज्यादा होंगे पैसे खर्च
प्रदर्शन की पहली घोषणा के बाद राजधानी पुलिस ने पंजाब पुलिस की तरह तैयारियां शुरू कर दी थीं. पुलिस ने शिपिंग कंटेनरों के किराये, पंजाब और सिंध से आने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने और खाने के लिए 82 करोड़ रुपये मांगे थे. यह राशि एक सप्ताह के लिए थी.
ऑल पाकिस्तान गुड्स अलायंस के अध्यक्ष निसार हुसैन जाफरी के मुताबिक, शुरुआत में 40 फुट के कंटेनर के लिए प्रतिदिन 40 हजार पाकिस्तानी रुपये और 20 फुट के कंटेनर के लिए 20 हजार रुपये किराये की मांग की गई थी. बाद में दोनों आकार के कंटेनरों के लिए 30 हजार रुपये प्रतिदिन की मांग की गई. सूत्रों के मुताबिक, 1,550 कंटेनरों का रोजाना किराया 4.65 करोड़ रुपये, एक सप्ताह का 32.55 करोड़ रुपये और दो सप्ताह का 65.1 करोड़ रुपये होगा.
पुलिस ने पंजाब से 16 हजार और सिंध से 2 हजार पुलिसकर्मियों की मांग की थी. सिंध पुलिस के 2 हजार जवान राजधानी पहुंच चुके हैं. उन्हें तीन समय का खाना दिया जा रहा है, जिस पर रोजाना 12 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. एक सप्ताह का खर्च 84 लाख और दो सप्ताह का 1.68 करोड़ रुपये होगा.
पंजाब पुलिस की 16 हजार जवानों की टुकड़ी के अभी तक इस्लामाबाद पहुंचने की जानकारी नहीं है. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए 70 कोस्टर, 30 डबल-कैबिन वाहन और बसों की व्यवस्था की गई है. पुलिस ने 13 होटलों में 246 अधिकारियों के लिए 175 कमरे भी बुक किए हैं.
सुरक्षा व्यवस्था तेज
इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारियों ने मार्च से पहले इस्लामाबाद में दो महीने के लिए सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी है. इस्लामाबाद प्रशासन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की है, जिसके तहत राजधानी में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस, रैली और प्रदर्शन पर रोक है. यह प्रतिबंध हाई सिक्योरिटी रेड जोन समेत पूरे राजधानी क्षेत्र में लागू है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News