Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर न्यू कॉलोनी में लालजी कुआं के निकट पार्क में अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की अनुकृति आकार ले रही है। यह दुर्गापूजा का यह पंडाल धार्मिक आयोजन सेवा समिति की ओर से बनवाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राकेश केशरी ने बताया कि स्वर्ण मंदिर की थीम पर तैयार हो रहे पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की गई है। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अमृत कुंड सरोवर के ऊपर बनाए गए करीब 30 फुट लंबे पुल से पंडाल में प्रवेश करना होगा। पूरे पंडाल परिसर का वातावरण सबद कीर्तन से गुंजायमान रहेगा।
गुरुद्वारा के प्रतीक स्वरूप करीब 50 फुट ऊंचाई पर ध्वज लहराती दिखेगी। पंडाल में करीब 10 मिनट का इलेक्ट्रॉनिक शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें मां जगदंबा, महिषासुर और देवी-देवताओं से जुड़े प्रसंगों को प्रकाश एवं ध्वनि के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी की तिथि पर प्रसाद भी व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक आयोजन सेवा समिति द्वारा पूर्व में संसद भवन, श्रीराम मंदिर, वैष्णो देवी की गुफा, शिरडी साईं बाबा, हवा महल और तिरुपति बालाजी जैसी विभिन्न थीम पर भव्य पंडाल तैयार किए जा चुके हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 21 अक्तूबर को किया जाएगा। 24 अक्तूबर को भंडारा होगा।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play