VIDEO: गाय को बचाने में पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-डिब्बे लेकर लूटने लगे लोग – AajTak

Feedback
राजस्थान के अलवर-जयपुर सड़क मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हुआ तो आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर पहुंच गए. देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई बहते तेल को अपने बर्तन में भरकर घर ले जाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान मौके पर हंगामा और धक्का-मुक्की भी हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह घटना थानागाजी क्षेत्र के मालूताना स्थित डेहरा मोड़ की है. थाना प्रभारी महावीर सिंह के मुताबिक, सरसों के तेल से भरा टैंकर अलवर से जयपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन पलट गया. हादसे के बाद टैंकर से तेल निकलकर सड़क पर फैलने लगा.
यह भी पढ़ें: करोड़ों का कर्ज, शराब की लत… अलवर में व्यापारी की जलाशय में मौत, VIDEO आया सामने
तेल फैलने की जानकारी आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. लोग घरों से बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर आए और टैंकर से बह रहे तेल को भरने लगे. कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ बढ़ गई. बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा तक तेल भरकर ले जाते दिखाई दिए. इस दौरान तेल लेने की होड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा भी हुआ.
देखें वीडियो…
सड़क पर तेल भरने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल
टैंकर पलटने के बाद सड़क किनारे लोगों का जमावड़ा लग गया. हर कोई जल्द से जल्द तेल अपने बर्तन में भरने की कोशिश कर रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क पर फैले सरसों के तेल को भी बर्तनों में भरा और अपने घर ले गए. तेल भरते लोगों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.
हादसे की सूचना मिलने के बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया. थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, टैंकर पलटने के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में सरसों का तेल फैल गया था. तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग अलग-अलग बर्तनों में तेल भरकर ले जाते नजर आ रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News