VIDEO: दुल्हन के साथ ही फेरे लेने लगी उसकी सहेलियां, लोग हंसते-हंसते हुए लोट-पोट – Hindustan

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो भारतीय शादी का भी हो रहा है, जहां पर एक दुल्हन के साथ उसकी विदेशी दोस्त भी फेरे लेने लगती है, जिसके बाद सभी लोग हंसते हुए उसको वहां से हटने के लिए कहते हैं। इस प्यारे वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट और प्यार भेज रहे हैं।

कनिष्का चौधरी नामक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वीडियो की शुरुआत में दुल्हन तैयार होकर बैठी हुई होती है। इसके बाद वह अपने दूल्हे के साथ फेरों में शामिल होती है। जब दुल्हन और दूल्हा अग्नि के चारों तरफ चक्कर लगा रहे थे, उसी समय उसकी तीन विदेशी सहेलियां भी उसका लहंगा पकड़े उसके साथ-साथ फेरे लेने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंसते हुए उन्हें अलग होने को कहा। अपनी गलती का अहसास होते ही दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग और जोर से हंसने लगे। इसके बाद वह तीनों शर्माते हुए अलग हट गईं।

सोशल मीडिया साइट पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कनिष्का ने मजाकिया कैप्शन डाला। उन्होंने लिखा कि वह पल जब नीतीश को तीन अलग-अलग धर्मों की पत्नियां मिलने ही वाली थीं।”

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों को यह वीडियो दिल को छू जाने वाला और मजेदार लगा। एक यूजर ने लिखा कि शादी में मैंने अब तक का सबसे प्यारा सांस्कृतिक भ्रम देखा है। दूसरे ने कहा कि यह दोनों कितने मासूम हैं। एक और ने लिखा कि जिस तरह सभी लोगों ने उन्हें रोकने की जगह हंस दिया, इससे यह और भी ज्यादा अच्छा हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News