VIDEO: फॉर्च्यूनर में बैठे डॉक्टर ने बजाया हॉर्न तो SUV के छत पर चढ़कर युवक करने लगा पिटाई – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. आईटीआई चौक पर एक युवक ने चलती कार की छत पर चढ़कर वाहन चला रहे डॉक्टर पर हमला कर दिया. घटना का कारण महज हॉर्न बजाना बताया जा रहा है.
दरअसल यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है. डॉक्टर प्रकाश नागरगोजे लोहा तहसील के मालकोली में अस्पताल चलाते हैं. वो हर दिन की तरह अपनी चार पहिया वाहन से नांदेड़ से अस्पताल जा रहे थे. अचानक, आईटीआई चौक पर एक युवक उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और उन्हें हॉर्न बजाने को लेकर गुस्से में मारने-पीटने लगा.
डॉक्टर नागरगोजे ने समझदारी से काम लेते हुए गाड़ी को थाने की ओर ले जाने का फैसला किया. इस दौरान युवक गाड़ी की छत पर बैठा रहा और लगातार उन्हें पीटता रहा. इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. हालांकि सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ ने डॉक्टरों को बचाने की कोशिश भी नहीं की.
किसी ने डॉक्टर को नहीं बचाया
युवक के हमले के बाद डॉक्टर नागरगोजे जैसे ही थाने पहुंचे, पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और युवक को हिरासत में ले लिया. स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 
डॉक्टर नागरगोजे ने घटना के बारे में कहा कि वह हर दिन अस्पताल जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन इस तरह का वाकया उनके साथ पहली बार हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉक्टर को भरोसा दिलाया है कि इसके लिए युवक को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News